Wednesday, August 5, 2015

How to Reset Android Phone

फैक्ट्री रिसेट
अगर आपका सैमसंग गैलेक्सी एस-6 या एस-6 एज धीमा चल रहा है या फिर आपको उसके परफॉरमेंस में कमी दिख रही है तो उसको रिसेट करना बहुत बढ़िया उपाय है।
फैक्ट्री रिसेट का मतलब होता है फ़ोन को वापस उसी स्थिति में ले जाना, जैसा वो पैकेट से निकालते वक़्त था।
फ़ोन पर जो भी डेटा है, सब कुछ, डिलीट हो जाएगा इसलिए उसे सबसे पहले सेव कर लें।
अगर सभी डेटा सेव कर लिया है तो सॉफ्ट रिसेट करना आसान है।
आपके स्क्रीन पर वार्निंग आएगी कि आपका डेटा मिट जाएगा। एक बार आप अपनी हामी भरेंगे तो फ़ोन फैक्ट्री रिसेट मोड में चला जाएगा।
हार्ड रिसेट
अगर फ़ोन का पासवर्ड आप भूल गए हैं तो हार्ड रिसेट के अलावा को विकल्प नहीं है।
सबसे पहले फ़ोन को ऑफ कीजिए। उसके बाद वॉल्यूम, होम और पावर बटन को एक साथ दबाकर रखिए। कुछ सेकेंड बाद एंड्रॉयड रोबोट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
थोड़ी देर बाद फ़ोन का बूट मेन्यू इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी मदद से आप फ़ोन को फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं।
चूंकि इससे आपका सारा डेटा मिट जाएगा इसलिए आपको फैक्ट्री रिसेट के लिए हामी भरनी होगी।
Read more »

Alert : इस Virus से है आपके Email and Banking Data को खतरा

खतरे में आपके ईमेल और बैंकिग डेटा
साइबर सुरक्षा से जुड़े जानकारों ने इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों को एक खास फिशिंग वायरस से सावधान रहने को कहा है। यह वायरस निजी ईमेल और बैंकिंग से जुड़ी जानकारियां चुरा सकता है।
इस वायरस की पहचान गोलरोटेड’ के रूप में की गई है। यह ट्रॉजन’ श्रेणी का एक खतरनाक कंप्यूटर वायरस है। यह अपने मूल स्वरूप को छिपाने में सक्षम है और आम लोगों को इसमें कुछ भी असामान्य नहीं  लगता है।
तेजी से फैल रहा मालवेयर
कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम ऑफ इंडिया (सीईआरटी-इन) ने घरेलू इंटरनेट उपभोक्ताओं को दिए परामर्श में कहा है, ‘ऐसी सूचना है कि मालवेयर का एक नया रूप गोलरोटेड तेजी से फैल रहा है।
इसमें जासूसी करने की पूरी क्षमता है। आम तौर पर ऐसे वायरस फिशिंग ईमेल के अटैचमेंट या बाहरी स्टोरेज डिवाइस के जरिए फैलते हैं। आम तौर पर ऐसे अटैचमेंट माइक्रोसॉफ्ट वर्ड फाइल या जिप फाइल होते हैं।’सीईआरटी-इन ने इंटरनेट उपभोक्ताओं से इस वायरस से सतर्क रहने को कहा है।
Read more »

how to create a safe password

मजबूत पासवर्ड
जैसे-जैसे आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इंटरनेट और मोबाइल की अहमियत बढ़ रही है, सुरक्षित पासवर्ड ज़रूरी होता जा रहा है।
अपने पासवर्ड को सुरक्षित रखने के लिए आपको हर कोशिश करनी चाहिए। आइए आपको बताते हैं कुछ उपाय।
एक ही पासवर्ड एक से ज़्यादा वेबसाइट के लिए इस्तेमाल ना करें वरना एक ताला टूटते ही सारी अलमारियाँ खुल जाएँगीं।
भूलकर भी 123456, 0000, 2468 या wxyz जैसे पासवर्ड इस्तेमाल न करें। कोई भी हैकर सबसे पहले ऐसे ही पासवर्ड ट्राई करते हैं, और कई बार सफल भी हो जाते हैं।
पत्नी, बच्चे, अपार्टमेंट, फ़ेवरिट फ़ुटबॉल क्लब वग़ैरह को भी अपना पासवर्ड बनाने से बचें जिन्हें लोग भाँप सकते हैं।
जितना लंबा और स्पेशल कैरेक्टर वाला पासवर्ड होगा, पासवर्ड उतना ही सुरक्षित होता है। पासवर्ड में दो-एक कैरेक्टर अपर केस में भी रखें।
अगर आप अंग्रेज़ी के शब्द और नंबर के अलावा उसमें एक-दो शब्द दूसरी भाषा के डाल देंगे तो पासवर्ड अधिक सुरक्षित हो जाएगा।
पासवर्ड को काग़ज़ पर लिखकर या फ़ोन या कंप्यूटर पर स्टोर मत कीजिए।
ऑनलाइन लॉकर
अगर आप पासवर्ड काग़ज़ पर लिखकर रखते हैं तो उसे पासवर्ड की तरह नहीं बल्कि किसी और शक्ल में लिखकर रखें जिसे सिर्फ़ आप ही समझ सकें।
मिसाल के तौर पर आप उसे उल्टा लिख सकते हैं या उसमें हर दूसरा या तीसरा कैरेक्टर ग़लत लिख सकते हैं, जिसे सही पढ़ने का तरीक़ा सिर्फ़ आपको आता है।
अगर आप चाहें तो अपने पासवर्ड ऑनलाइन लॉकर में भी रख सकते हैं।
LastPass, SplashID Safe, 1Password जैसे सॉफ्टवेयर स्टोर आपके पासवर्ड इनक्रिप्ट करके सुरक्षित रखते हैं। आप वेबसाइट पर अपना मास्टर पासवर्ड दीजिए तो आप लॉग इन कर सकते हैं।
हमेशा की तरह, अपने फ़ोन को कभी भी बिना पासवर्ड के ना रखें। आपके फ़ोन में आपके बारे में बहुत कुछ जानकारी होती है जिस पर किसी की भी नज़र हो सकती है।
Read more »

Monday, August 3, 2015

2G Speed ko 3G Speed me बदलने का जुगाड़

आज की कड़ी में जानिए कैसे 'जुगाड़' के ज़रिए भारत में खुद को 'डिजिटल' बना रहे हैं गांव-देहात के लोग।

'मुफ्त का 3-जी'

भारत के दूर दराज़ इलाकों में सबसे बड़ी समस्या है मोबाइल सिग्नल और इंटरनेट स्पीड।

अव्वल तो हर जगह मोबाइल टॉवर नहीं और टॉवर हैं भी तो स्पीड का कोई भरोसा नहीं। ऐसे में पेशे से किसान और तकनीक में रुचि रखने वाले गिरींद्रनाथ झा कैसे एक जुगाड़ के ज़रिए अपनी मुश्किलें आसान करते हैं? जानिए।

गिरींद्र बताते हैं, "जुगाड़ बेहद सीधा सा है। अपने मॉडम को एल्युमीनियम फॉयल में लपेट दीजिए और सिस्टम से कनेक्ट कर सर्च चालू कर दीज़िए। आपका डिवाइस जैसे ही इंटरनेट पकड़ेगा आप पाएंगे कि स्पीड पहले से कहीं बेहतर है।"

गिरींद्र कहते हैं, "कई बार हम इसके लिए दवा की एल्युमीनियम पैकिंग का इस्तेमाल भी करते हैं। जहां टूजी सिग्नल भी उपलब्ध नहीं वहां फॉयल लगाकर सर्फिंग लायक जुगाड़ हो ही जाता है। एक तरह से ये मुफ्त का 3-जी है। ये तरीक़ा आप गांव में कई जगह देखेंगे।"

रेडियो राघव!.......

रेडियो रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले राघव महतो ने साल 2003 में एक ऐसा जुगाड़ किया कि भारतभर में उसकी चर्चा हो गई।

पेशे से मकैनिक राघव ने बैटरी से चलने वाले एक टेप रिकॉर्डर से कुछ तार और एक कॉर्डलैस माइक्रोफोन जोड़कर रेडियो प्रसारण कर दिखाया।

राघव एफएम के नाम से मशहूर हुए रेडियो प्रसारण को 15 किलोमीटर के दायरे में सुना जा सकता था।

इस रेडियो किट को बनाने की लागत आई 50 रुपए।

रेडियो की बेहतर फ्रीक्वेंसी के लिए राघव ने इस्तेमाल किया अपने पड़ोस में बने अस्पताल की इमारत का।

इस इमारत पर लगे बांस के एक डंडे पर बंधे एंटीना ने राघव एफएम को घर-घर पहुंचाया और फरमाइशी गानों से लेकर, एचाईवी के प्रति जागरूकता, खोए बच्चों की जानकारी और मनोरंजन सबकुछ लोगों को परोसा गया।

पांच साल बाद कानूनी कारणों से ये रेडियो स्टेशन तो बंद हो गया, लेकिन राघव का ये जुगाड़ डिजिटल युग में बहुतों के काम आ रहा है।

राघव कहते हैं, "इस तकनीक के आधार पर मुझे कई जगह कम्युनिटी रेडियो शुरू करने का मौका मिला। मैंने बिहार और राजस्थान में कई लोगों के साथ काम किया। अब मैं बेहद कम क़ीमत और सीमित साधनों से पूरा रेडियो स्टेशन खड़ा कर सकता हूं।"

एक अदद बांस...

गांव का पठारी इलाका, नदी किनारे ऊंचा टीला और कुछ न मिले तो घना-ऊंचा पेड़। गांव में मोबाइल सिग्नल पकड़ने का ये जुगाड़ अब लगभग हर किसी की ज़िंदगी का हिस्सा बन गया है।

पूर्णिया के रहने वाले गिरींद्र बताते हैं, "ये एक तरह से गांव के इंटरनेट जोन हैं। हर किसी को पता रहता है कि गांव की वो कौन सी जगह है जहां सिग्नल अच्छा रहता है। किसी खास व्यक्ति से बात करनी हो, कोई ज़रूरी मेल हो, किसी का रिज़ल्ट देखना हो तो हर कोई इन इलाकों की तरफ दौड़ता है।"

सिग्नल से जुड़ा एक दूसरा जुगाड़ जो हर कहीं नज़र आता है वो है बांस पर लगे मॉडम और डॉंगल। जितना ऊंचा बांस उतना बेहतर सिग्नल।

लंबे से लंबे तार इस्तेमाल कर लोग एक अदद बांस के ज़रिए देश-दुनिया से अपना कनेक्शन जोड़ते हैं।

सीजीनेट स्वर ऐप

छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के कई इलाकों में मोबाइल फोन के ज़रिए स्थानीय खबरें रिपोर्ट करने वाला पोर्टल है सीजीनेट स्वर।

खबरें जुटाने और प्रकाशित करने का तरीक़ा बेहद आसान है। मोबाइल के ज़रिए खबर, तस्वीरें और आवाज़ रिकॉर्ड कर पोर्टल पर सीधे अपलोड की जा सकती हैं, लेकिन इस सबके के लिए ज़रूरी है इंटरनेट कनेक्शन, जो गांवों में अक्सर मौजूद नहीं होता।

इस समस्या का हल निकालने के लिए सीजीनेट टीम ने एक ऐप बनाया।

सीजीनेट टीम से जुड़ी कृतिका बताती हैं, "सीजीनेट से जुड़े गांव-गांव के जन-पत्रकार फ़ोन पर ही खबरें जुटाते और भेजते हैं। समस्या ये थी कि हर जगह इंटरनेट नहीं था और गांव से निकल कर लगातार सिग्नल पlaर नज़र रखने में काफी समय बर्बाद होता था। मैंने एक ऐप बनाया जिसके ज़रिए आवाज़ें, खबर और तस्वीरें फोन में एक जगह रिकॉर्ड की जा सकें और सिग्नल वाले इलाके में पहुंचते ही वो पोर्टल पर आपने आप अपलोड हो जाएं।"

कुल मिलाकर इस ऐप के ज़रिए फोन रिकॉर्ड का काम करता है और सिग्नल आने पर अपलोडिंग आसान हो जाती है।

Amar ujala

Read more »

Facebook के कूल Tricks आप ho jayenge हैरान

फेसबुक के कूल ट्रिक्स
फेसबुक पर आप कुछ नया करने की क्यों नहीं सोचते?
आइए, आपको कुछ तरीके बताते हैं जिससे आपका फेसबुक पेज दूसरों के मुक़ाबले अलग दिखेगा।
अपने स्टेटस मैसेज लिखते समय आप अपना फ़ॉन्ट बदल सकते हैं। इस पेज पर जाकर आपको अपनी पसंद का फ़ॉन्ट चुनना पड़ेगा।
जो भी फ़ॉन्ट आपने पसंद किया है उसमें अपना स्टेटस मैसेज लिख लीजिए। उसको कॉपी करके अपने स्टेटस मैसेज में पेस्ट कर दीजिए।
यहां पर जो आप टाइप कर रहे हैं उसको आप अपने फेसबुक चैट में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपके दोस्त ढूंढते रह जाएंगे कि आपने कैसे अपना फ़ॉन्ट बदल दिया है।
अगर आप ये नहीं चाहते हैं कि फेसबुक आपको ट्रैक करे या आपके लोकेशन के बारे में जानकारी रखे तो आप फेसबुक डिसकनेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
क्रोम और फ़ायरफ़ॉक्स दोनों पर ये काम करता है।
विज्ञापन भी रोकना संभव
फेसबुक आपके लोकेशन पर हर समय नज़र रखता है। कुछ लोगों को ये पसंद नहीं है।
लोकेशन और ब्राउज़िंग हिस्ट्री की मदद से फेसबुक आपको विज्ञापन दिखाता है।
अगर आप अपने फेसबुक पेज पर विज्ञापन से परेशान हैं तो क्रोम एक्सटेंशन की मदद से आप फेसबुक पर उन्हें भी रोक सकते हैं।
फेसबुक एडब्लॉक एक्सटेंशन ख़ास आप जैसे लोगों के लिए बनाया गया है। बस इस एक्सटेंशन को डाउनलोड करके इन्स्टॉल कीजिए।
इन्स्टॉल करने के बाद आप विज्ञापन को रोक सकते हैं और स्क्रीन की दाईं तरफ जो विज्ञापन आपको हमेशा दिखाई देते हैं वो गायब हो जाएंगे।
Read more »
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...