Wednesday, August 5, 2015

Alert : इस Virus से है आपके Email and Banking Data को खतरा

खतरे में आपके ईमेल और बैंकिग डेटा
साइबर सुरक्षा से जुड़े जानकारों ने इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों को एक खास फिशिंग वायरस से सावधान रहने को कहा है। यह वायरस निजी ईमेल और बैंकिंग से जुड़ी जानकारियां चुरा सकता है।
इस वायरस की पहचान गोलरोटेड’ के रूप में की गई है। यह ट्रॉजन’ श्रेणी का एक खतरनाक कंप्यूटर वायरस है। यह अपने मूल स्वरूप को छिपाने में सक्षम है और आम लोगों को इसमें कुछ भी असामान्य नहीं  लगता है।
तेजी से फैल रहा मालवेयर
कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम ऑफ इंडिया (सीईआरटी-इन) ने घरेलू इंटरनेट उपभोक्ताओं को दिए परामर्श में कहा है, ‘ऐसी सूचना है कि मालवेयर का एक नया रूप गोलरोटेड तेजी से फैल रहा है।
इसमें जासूसी करने की पूरी क्षमता है। आम तौर पर ऐसे वायरस फिशिंग ईमेल के अटैचमेंट या बाहरी स्टोरेज डिवाइस के जरिए फैलते हैं। आम तौर पर ऐसे अटैचमेंट माइक्रोसॉफ्ट वर्ड फाइल या जिप फाइल होते हैं।’सीईआरटी-इन ने इंटरनेट उपभोक्ताओं से इस वायरस से सतर्क रहने को कहा है।

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...