जैसे-जैसे आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इंटरनेट और मोबाइल की अहमियत बढ़ रही है, सुरक्षित पासवर्ड ज़रूरी होता जा रहा है।
All typs of android laptop computer desktop and new Technology tips and Tricks Please visit regular For new Tricks n Information
Wednesday, August 5, 2015
how to create a safe password
जैसे-जैसे आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इंटरनेट और मोबाइल की अहमियत बढ़ रही है, सुरक्षित पासवर्ड ज़रूरी होता जा रहा है।
Wednesday, July 22, 2015
Laptop की बैटरी लाइफ बढ़ाने के 6 Tips
कैसे करें DND में रजिस्ट्रेशन (How to register in DND in Hindi)
इस कैटिगरी में वे लोग अपना नंबर रजिस्टर करवा सकते हैं, जो किसी भी तरह की कमर्शल कॉल रिसीव नहीं करना चाहते। वह 1909 पर कॉल या 'START 0' मेसेज कर सकते हैं।
2. रीयल एस्टेट
3. एजुकेशन
4. हेल्थ
5. कस्टमर गुड्स और ऑटोमोबाइल
6. कम्यूनिकेशन, ब्रॉडकास्टिंग, मनोरंजन और आईटी
7. टूरिज्म
रजिस्टर करने के 7 दिन बाद भी अगर कोई कमर्शल कॉल या मेसेज आता है, तो 1909 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
आप 1909 पर कॉल करें और वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम को फॉलो करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो कस्टमर एग्जेक्युटिव से बात करके भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
1909 पर एक सेट फॉर्मैट में मेसेज करके भी आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं। फॉर्मैट इस तरह से है:
- आप जानकारी देने वाली किसी वेबसाइट से मदद मांगते हैं, तो आपको एसएमएस पर जानकारी लेने से पहले अपने नंबर को नॉन डीएनडी में कन्वर्ट कराना पड़ता है।
- कई वेबसाइट सब्स्क्राइब करते ही आपका नंबर नॉन डीएनडी में खुद ही कन्वर्ट कर देती हैं।
- अगर आपने किसी वेबसाइट के जरिए जानकारी लेने या कुछ खरीदने की कोशिश की है, तो वह आपका नंबर वेंडरों से बिना पूछे भी इन कंपनियों को दे देती हैं।
- अपना नंबर पोस्टपेड से प्रीपेड और प्रीपेड से पोस्टपेड कनवर्ट कराने पर भी आपको दोबारा डीएनडी में रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है।
ट्राई के पूर्व प्रमुख नृपेंद मिश्रा ने कुछ सुझाव दिए, जो इस समस्या से निजात दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं:
- ऐक्शन लेने की समय सीमा निर्धारित की जाए।
- कंपनियों पर भी ऐक्शन न लेने पर पेनल्टी के अलावा और ऐक्शन लेने के विकल्पों पर विचार किया जाए।
- प्रमोशनल मेसेज करवाने वाले कस्टमर यानी थर्ड पार्टी पर भी जिम्मेदारी डालने के लीगल विकल्पों के बारे में सोचा जाए।
- टेलिकॉम कंपनियों को अपनी तरफ से भी कैंपेन चलाने चाहिए, जिससे लोग जागरुक होकर अधिक शिकायत करें।
ऐसे मात दें Cyber जासूसों को
हाल में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व कर्मचारी एडवर्ड स्नोडेन ने रहस्य से पर्दा उठाया था कि अमेरिकी नैशनल सिक्युरिटी एजेंसी (एनएसए) दुनिया भर के (भारतीयों समेत) आम लोगों की इंटरनेट ऐक्टिविटी पर नजर रखे हुए है। उनके ईमेल, चैट, स्काइप पर हुई बातचीत, इंटरनेट डेटा स्टोरेज वेबसाइटों पर रखी फाइलों और उनके पर्सनल डेटा को ऐक्सेस किया जा रहा है। हमारी सरकार भी सेंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएस) के नाम से अपने नागरिकों की इंटरनेट गतिविधियों की निगरानी का सिस्टम लाने जा रही है। और तो और बहुत से हैकर्स और क्रिमिनल्स की नजरें भी आपके संदेशों पर हो सकती हैं। कोई नहीं चाहेगा कि इंटरनेट ब्राउजर खोलने के बाद वह जो कुछ भी करता है, उस पर कोई लगातार नजर रखे। इस सबके बावजूद इस तरह की जासूसी से बचना और इंटरनेट पर अपनी प्राइवेसी को बनाए रखना असंभव नहीं है। जिन कंपनियों के डेटा की मॉनिटरिंग की जा रही है, उनसे दूर रहकर या फिर वेब पर अपने संदेशों को एनक्रिप्ट (गुप्त भाषा में बदल कर) करके आप खुफिया आंख से बच सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप डट कर साइबर जासूसी का मुकाबला कर सकते हैं:
ईमेल सर्विस बदलें
1. अगर आपके लिए जीमेल, आउटलुक.कॉम (पहले लाइव और हॉटमेल) और याहूमेल की ईमेल सेवा की तुलना में अपनी प्राइवेसी अधिक जरूरी है, तो ऐसी ईमेल सेवाओं को अपना लीजिए जो आपकी गतिविधियों, लोकेशन आदि को नोट नही करतीं। नीचे दी गईं साइट्स आपके संदेशों को इस तरह से भेजती हैं कि वे जासूसों से सुरक्षित रहें। hushmail तो आपके मेसेज को एनक्रिप्ट (उलटी- पुलटी मशीनी भाषा में बदलकर) करके भेजती है।
http://www.gmx.com/
https://mail.riseup.net/
http://www.hushmail.com/
ईमेल एनक्रिप्ट करें
अगर आप जीमेल, आउटलुक.कॉम और याहूमेल के साथ ही बने रहना चाहते हैं, तो अपने ईमेल्स को एनक्रिप्ट करके भेजना और रिसीव करना शुरू करें। कम से कम ऐसे संदेशों को जरूर एनक्रिप्ट करें, जो गोपनीय हैं और आपके लिए बहुत जरूरी हैं।
डाउनलोड करें: NBT का ऐंड्रॉयड ऐप
कैसे करें एनक्रिप्शन
एनक्रिप्शन के लिए ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। एनक्रिप्शन साइट्स पर दिए गए बॉक्स में अपना संदेश डालें और उसे एनक्रिप्ट करने के लिए अपनी पसंद का पासवर्ड बताकर बटन दबाएं। संदेश के एनक्रिप्ट हो जाने पर उसे कॉपी कर सामान्य ईमेल से भेज दें। बाद में रिसीव करने वाले को वही पासवर्ड बता दें। वह मेसेज को एनक्रिप्शन वाली वेबसाइट पर पेस्ट करने के बाद डिक्रिप्ट करके पढ़ सकेगा। कुछ एनक्रिप्शन साइट्स हैं -
http://infoencrypt.com/
http://www.everpassword.com/aes-encryptor
https://encipher.it/
गुमनाम ईमेल
कोई सीक्रेट मेल भेजने के लिए अपनी ईमेल सर्विस के बजाय ऐसी ईमेल सर्विस का इस्तेमाल करें, जो ईमेल अकाउंट बनाए बिना ही संदेश भेजने की सुविधा देती है। यहां आपकी पहचान, लोकेशन आदि दर्ज नहीं होती, इसलिए प्राइवेसी बनी रहती है। अपनी इंटरनेट सिक्युरिटी को और पुख्ता करना चाहते हैं, तो पहले अपने मेसेज को ऊपर बताए वेब पेजों पर एनक्रिप्ट कर लें और फिर इन ईमेल सेवाओं के जरिए भेजें। ऐसी कुछ ईमेल सर्विसेज़:
http://anonymouse.org/
https://www.silentsender.com/
http://www.5ymail.com/
कुछ देर का ईमेल
कुछ वेबसाइट्स आपको अस्थायी ईमेल अकाउंट की सुविधा देती हैं, जो कुछ देर के लिए एक्टिव रहता है। जहां आने के बाद आप 10 मिनट तक जितने चाहें मेसेज भेजें और उसके बाद अकाउंट डिलीट हो जाता है। जब आप खुद ही नहीं जानते कि आपका अकाउंट कहां गया, तो किसी और के लिए उसे खोजना नामुमकिन है। ऐसी ही एक ईमेल सर्विस है http://10minutemail.com
पर्सनल सर्वर
यदि आप कोई इंस्टिट्यूट चलाते हैं, जिसमें कई लोगों के ईमेल अकाउंट मौजूद हैं तो फ्री वेब मेल सर्विस के बजाय पर्सनल ईमेल सर्वर भी स्थापित कर सकते हैं, ताकि आप के सभी ईमेल मेसेज हिफाजत में रहें।
अगर न अपना सकें ये ऑप्शंस
यदि आप इनमें से किसी ऑप्शन को आजमाने की स्थिति में नहीं हैं, तो कम से कम अपने ईमेल मेसेज्स को जीमेल और याहूमेल के सर्वर पर स्टोर रखने के बजाय कंप्यूटर में डाउनलोड करना शुरू करें। यह पूरी तरह सुरक्षित तो नहीं है, लेकिन एकदम असुरक्षित होने से बेहतर है। ईमेल को डाउनलोड करने के लिए ईमेल क्लाइंट सॉफ्टवेयर का प्रयोग करें, जैसे विंडोज लाइव मेल, आउटलुक, मोजिला थंडरबर्ड आदि। ये सभी फ्री डाउनलोड किए जा सकते हैं।
क्लाउड भी नहीं है सेफ
आज-कल बहुत से लोग अपनी निजी फाइलों को माइक्रोसॉफ्ट स्काईड्राइव, गूगल ड्राइव, ड्रॉप बॉक्स आदि क्लाउड स्टोरेज वेबसाइटों पर सहेज कर रखते हैं। लेकिन यहां रखी पर्सनल और गोपनीय सामग्री तक सिर्फ उन्हीं की पहुंच हो, ऐसा नहीं है। एनएसए जैसी एजेंसियां जब चाहें इन्हें खंगाल सकती हैं। इन पर सहेजी जानेवाली सामग्री को एनक्रिप्ट करने के लिए http://www.cloudfogger.com/ से फ्री सॉफ्टवेयर इन्स्टॉल कर सकते हैं। आपके कंप्यूटर में इन्स्टॉल होने के बाद यह हर उस फाइल को 256 बिट एईएस पद्धति से एनक्रिप्ट कर देगा, जिसे आप क्लाउड स्टोरेज वेबसाइटों पर रखना चाहते हैं। इसी की मदद से उन्हें वापस डिक्रिप्ट करके आप इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे ही, जैसे जिप और अनजिप का प्रयोग करते हैं। ऐसी फाइलों को कोई अन्य शख्स डाउनलोड कर भी ले, तो पढ़ नहीं सकता।
इन्स्टैंट मेसेजिंग और विडियो चैट
गूगल चैट, स्काइप और गूगल टॉक जैसे सॉफ्टवेयर और सर्विसेज़ में प्राइवेसी सुरक्षित नहीं है, तो कोई बात नहीं। पियर-टु-पियर एनक्रिप्टेड विडियो कॉल्स के लिए स्काइप के बजाए जिट्सी (https://jitsi.org/) को डाउनलोड कर इस्तेमाल किया जा सकता है, जो किसी भी तरह की ताक-झांक के खतरे से फ्री है।
इसी तरह इन्स्टैंट मेसेजिंग के लिए एकदम सुरक्षित, फ्री चैट क्लाइंट पिडगिन (http://pidgin.im/) का इस्तेमाल करें जो सेफ तो है ही, ढेरों चैट सॉफ्टवेयर्स (गूगल टॉक, आइसीक्यू, एमएसएन, याहू आदि) का प्रयोग करने वाले यूजर्स के साथ चैट करने की सुविधा भी देता है। ऐसे ही कुछ और सॉफ्टवेयर हैं- http://bitwiseim.com/ और http://projectscim.com/
हमेशा रहें अलर्ट
- अपने कंप्यूटर में अच्छा ऐंटि-वायरस और ऐंटि-स्पाईवेयर सॉफ्टवेयर (जैसे नॉर्टन, मैकेफी, कैस्परस्की, ट्रेंड माइक्रो आदि) इन्स्टॉल करके रखें और अपडेट करते रहें। फ्री उपलब्ध अवास्ट (http://www.avast.com)भी बहुत अच्छा ऐंटि-वायरस है।
- इंटरनेट यूज़ करते समय ब्राउजर में मौजूद प्राइवेसी सुविधा का प्रयोग करें। प्राइवेट ब्राउजिंग से विजिट किए गए इंटरनेट ठिकानों का ब्योरा कंप्यूटर में सेव नहीं किया होता।
क्रोम में Tools->New Incognito Window
इंटरनेट एक्स्प्लोरर में Safety->In-Private Browsing
फायरफॉक्स ब्राउज़र में File>New Private Window
-स्थायी रूप से ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट करने का ऑप्शन भी अच्छा है। उन्हीं वेबसाइट्स का इस्तेमाल करें जो सिक्योर सर्वर लेयर (SOL) का प्रयोग करती हैं। इनमें डेटा फ्लो एनक्रिप्टेड तरीके से होता है। ऐसी वेबसाइट्स के वेब एड्रेस की शुरुआत https:// से होती है, http:// से नहीं, जो सामान्य वेबसाइट्स पर इस्तेमाल होता है।
Tuesday, July 21, 2015
Turbo c++ Tricks and tips
Turbo c++ Tricks
We can't paste content directly into C++ and C by coping and pasting it. So here's a easy trick to do so WITHOUT ANY SOFTWARE. Just follow few easy steps:
1>>Write anything in Turboc and save it(take any name say mixworld) in Bin Folder.
2>>Copy the content you wanna paste in program.
3>>Then go to the folder 'Bin' as in this folder that file is saved.
4>>There are two to three files of that name in that folder.
5>>Checkout the properties of those files and find out the file having type 'C++ source'.
6>>Now just open it with notepad(Right click on it->Open with->Choose Notepad) and paste your content there and save it.
Now open that file in Turboc and you will see the copied content in the program..BiNg0..!!.. ;)
3 Tricks to Run Turbo C++ Fullscreen In Windows 7
When you try to run turbo c++ IDE on latest version of windows like Windows7 or Vista, you may get the error message that 'The system does not support full screen mode. Choose close to terminate the application.'
The problem is that turbo C is very old DOS program. It's better to move on to an up to date compiler like visual c++ Express which is free and you certainly would have a better experience.
Anyway if you are up with turbo c++ and used to it, I have 3 tricks to run it full screen on windows7 and vista. The tricks can be simply classified based on which works on all versions of windows7 and one which only works under Windows 7 Enterprise, Windows 7 Professional, and Windows 7 Ultimate.
Technique 1
Log on to windows7 in safe mode. In safe mode the application running capabilities of an operating system is low and this mode is used as trouble fixing for OS. But this method is much simpler and you only need to log on to safe mode by pressing F8 on start up.
By summarizing the steps:
Install turbo C++
Start windows7 in safe mode.
Execute turbo C++
Technique 2
By Disabling your graphics adapter. This trick is done by just uninstalling the graphics driver. To do that
Right click on My Computer, click Properties
Select Device manager->Display Adapters
Identify the display adapter of your computer, and uninstall.
You should try this trick only if you do not use your computer for Graphic related operations like playing multimedia games.By this trick graphics would look vulgar but you can run C++ in full screen.
Technique 3
By using DOSBox software. It is an open source DOS emulator for BeOS, Linux, Mac OS X, OS/2, and Windows. This tool is primarily intended to play DOS games on windows7 but here we can use it run turbo C++ in Full screen mode.
Download DOSBox frome here. (for windows)
Install and run the DOSBox.
Now a command prompt type window will appear. We need to mount TC folder.
Just type “mount c: c:/tc” and press enter.
Assumed that Turbo C++ is installed in C drive and TC folders located at C:\TC
You may get a message that 'Drive C is mounted as local directory C:/TC\'
Change the directory to C/BIN/tc.exe. To do that, please follow the steps as shown in the below screen shot.
Now the Turbo C++ will open in DOSBox. Press ALT+ENTER to toggle between full screen and mini screen.
By applying the above 3 tricks, you can run C compiler on full screen mode in windows 7.
Monday, July 20, 2015
Important काम के हैं ये free software
Egor Pavlov का 7 Zip पावरफुल फ्री जिपिंग सॉफ्टवेयर यूज करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यह कई तरह के जिप फॉरमेट (जैसे Rar U, Cab , Zip , WinZip , 7 z आदि) को खोल सकता है और Zip और 7 z फॉरमेट में फाइलें कंप्रेस कर सकता है। 7 z फॉरमेट में कंप्रेस्ड फाइलें जिप से छोटी होती हैं और स्पेस बचाती हैं। इतना ही नहीं, इसमें एनक्रिप्शन की सुविधा भी है। इसे यूज करने के लिए फाइल या फोल्डर्स पर राइट क्लिक करके Context मेन्यू खोलें और 7 Zip के साथ दिए ऑप्शन का यूज करें। 7 Zip यहां से डाउनलोड कर सकते हैं - sourceforge.net/projects/sevenzip
विंडोज में डिलीट की गई फाइलें डिलीट होने के बाद भी आपकी हार्ड डिस्क में मौजूद रहती हैं। शिफ्ट और डिलीट की को दबाकर डिलीट की गई फाइलें भी पूरी तरह सिस्टम से नहीं जातीं। वे तभी डिलीट होती हैं जब उनके स्पेस की जरूरत किसी दूसरी सामग्री को स्टोर करने के लिए पड़ती है। लेकिन अपनी जरूरी इंफर्मेशन और डेटा आदि से जुड़ी फाइलों को डिलीट करने के बाद आप नहीं चाहेंगे कि वे सिस्टम में मौजूद रहें और कोई दूसरा उन्हें किसी डेटा रिकवरी सॉफ्टवेयर की मदद से फिर रिस्टोर कर ले। ऐसी में आप eraser.heidi.ie की मदद ले सकते हैं जो आपकी सामग्री को हमेशा के लिए डिलीट कर देता है।
Free best and important software 7, जो रखें विंडोज़ चुस्त-दुरुस्त
Stickies
जॉर्न सॉफ्टवेयर का स्टिकी असल में स्टेशनरी की दुकान पर मिलने वाले पीले रंग के स्टिकी नोट्स (पोस्ट इट) पर आधारित है। अगर आप भी अधूरे पड़े कामों, जरूरी तारीखों, बैठकों आदि को भूल जाते हैं तो यह सॉफ्टवेयर इस समस्या को हल करने में मदद करेगा। आम सॉफ्टवेयर्स के उलट, स्टिकीज के जरिए बनी फाइलों को अलग से खोलने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि वे खुली हुई ही कंप्यूटर मॉनिटर की स्क्रीन पर चिपकी रहती हैं, मानो मॉनिटर पर जरूरी कामों की सूची लिखकर चिप्पी चिपका दी हो। इन चिप्पियों को आसानी से इधर-उधर खिसकाया, मिनीमाइज या बंद भी किया जा सकता है। आप उन्हें हमेशा खुला न रखना चाहें तो बंद कर दें और हर हफ्ते, महीने या तीन महीने में दिखाई देने की सेटिंग कर दें। दो बजे की बैठक की सूचना डेढ़ बजे चाहिए, तो डेढ़ बजे का वक्त तय कर दें, वह समय आते ही स्टिकी नोट स्क्रीन पर उभर जाएगा। यह सॉफ्टवेयर इन्स्टॉल करने के बाद आपको न किसी की बर्थडे भूलने की जरूरत रहेगी और न ही जरूरी काम।
डाउनलोड पता: zhornsoftware.co.uk/stickies
Sunday, July 19, 2015
How to Make folder without any name in hindi
बिना नाम के फोल्डर कैसे बनायें ?
बिलकुल आप ऐसा कर सकते हैं
पर कैसे ?
इसके लिए आपको एक Invisible Character चाहिए जो दिखाई नही देता ।
सबसे पहले फोल्डर पर राईट क्लिक करें
और Rename चुने
अब Alt बटन दबाकर 0160 नंबर टाइप करें Enter दबाएँ .
ध्यान रहे नंबर टाइप करते समय Alt बटन दबाकर रखें .
अगर आप google पर इन 13 तरीको से करेंगे search तो सब कुछ मिलेगा आसानी से
गूगल पर सर्च करना अब कोई टेढ़ी खीर नहीं रही. लेकिन फिर भी कई बार ऐसा होता है जब मनचाही चीज की तलाश में आपका काफी समय बर्बाद हो जाता है. गूगल पर सर्च करने के कई शॉर्टकर्ट और चालाक रास्ते भी हैं, लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि आप क्या सर्च कर रहे हैं. आपको बताते हैं सबसे कारगर 13 तरीके, जिन्हें इस्तेमाल करके आप गूगल सर्च के मास्टर बन सकते हैं.
1. वाक्य या कथन खोजने के लिए कोट (\'\') का इस्तेमाल करें: यह एक आसान ट्रिक है. ज्यादातर वेब पन्नों पर कथन कोट्स में ही लिखे जाते हैं. कोट में लिखकर सर्च करने से गूगल आपको सिर्फ वही पन्ने दिखाएगा जिनमें उस लाइन के शब्द उसी क्रम में लिखे हुए हैं. अगर कोई कोट, किसी नॉवेल का कोई कथन या पैराग्राफ ढूंढ रहे हैं तो यह सर्च करने का सबसे कारगर तरीका है.
2. आस्टरिस्क (*) का इस्तेमाल: फर्ज कीजिए कि आपको एक लाइन याद आ रही है पर उसके किसी एक शब्द के बारे में आप आश्वस्त नहीं हैं, तो उस शब्द से पहले आस्टरिस्क लगा दें. आस्टरिक यानी जिसे बोलचाल की भाषा में हम स्टार (*) कहते हैं. मान लीजिए कोई गाना अगर आपको आधा-अधूरा याद आ रहा है तो यह तरीका सबसे उपयोगी है. उदाहरण: You\'re Beautiful, its *true. या आप इसका इस्तेमाल ऐसे भी कर सकते हैं कि * is lighter than Oxyen.
3. माइनस कर दो सर्च को: माइनस (-) के इस्तेमाल से आप अनचाहे वेब पन्नों को अपने सर्च नतीजों से हटा सकते हैं. गूगल सर्च का चक्का घूमेगा और उस माइनस शब्द वाले पन्नों को नतीजों में शामिल नहीं करेगा. उदाहरण: jacket -nehru
4. वेबसाइट में ढूंढें कीवर्ड: अगर आपको देखना है कि किसी वेबसाइट ने कब-कब किसी खास शब्द का इस्तेमाल किया, तो उसका आसान तरीका है \'site:\' का इस्तेमाल. उदाहरण के लिए आपको भारत सरकार पर \'प्रणब\' शब्द के इस्तेमाल वाले पन्ने चाहिए तो आप लिखें, Pranab site:india.gov.in
5. खोजें पुरानी खबरें: गूगल न्यूज में यह ऑप्शन भी है कि आप 100 साल तक का आर्काइव समाचार और दुनिया भर के पुराने अखबार देख सकते हैं. सिर्फ google news archieve search लिखिए और मनचाही तारीख डालकर खबर खोज लें.
6. vs लगाकर तुलना करें खाने की: समझ नहीं पा रहे कि पिज्जा खाएं या बर्गर? टाइप करें pizza vs burger. दोनों को खाने से आपको क्या फायदा होगा और क्या नुकसान, कितनी कैलरी मिलेगी और कितना कार्बोहाइड्रेट, सब पता लग जाएगा.
7. रेसिपी के लिए सर्च रिजल्ट का इस्तेमाल: अगर आप अपना पसंदीदा खाना तलाश रहे हैं तो सर्च बार में जाकर \'सर्च टूल्स\' में अपनी रेसिपी को कई आधारों पर फिल्टर कर सकते हैं.
8. डिफाइन का इस्तेमाल: किसी शब्द का मतलब जानने के लिए उससे पहले Define लिखकर सर्च करें. उदाहरण: Define: charas
9. स्क्रीन हो जाएगी टेढ़ी: गूगल पर Tilt लिखें और चमत्कार देखें. आपकी गूगल स्क्रीन टेढ़ी हो जाएगी. दोस्तों के सामने इतरा सकते हैं और उन्हें ऐसा करने का चैलेंज दे सकते हैं. यह गूगल इंजीनियर्स की लिखी एक फन यूटिलिटी है.
10. गूगल इमेज में गेम: आप सोच रहे होंगे कि गूगल इमेज में तो तस्वीरें दिखती हैं, यहां गेम कैसे खेलेंगे. लेकिन एक खास गेम आप सीधे गूगल इमेज में खेल सकते हैं. Google Image में Atari Breakout सर्च करें और गेम एंजॉय करें.
11. तस्वीरों के इस्तेमाल से तस्वीरें ढूंढें: मान लीजिए एक तस्वीर आपके पास है और उसके जैसी आप दूसरी तस्वीर भी सर्च कर सकते हैं. अपनी तस्वीर कैमरा बटन से अपलोड करें, इसके बाद आप उसकी similar images देख पाएंगे.
12. टॉस करें बिना सिक्के के: अगर आपके पास सिक्का नहीं है तो गूगल आपकी मदद करेगा. गूगल सर्चबॉक्स में लिखें flip a coin या heads or tails.
13. गूगल सर्च बार में माइक ऑन करें और कहें, give me a love quote या I love you. आपके सामने लव कोट्स के ढेर सारे नतीजे खुल जाएंगे
Android फोन के लिए 15 बेहतरीन facebook एप tips in hindi
मैसेज नोटिफिकेशन म्यूट करें
Facebook App ओपेन करें > Messages में जाएं, अब जिस फ्रेंड को ब्लॉक करना है उसे ब्लॉक करें।
मैसेज लोकेशन ऑफ करें
फेसबुक ऐप को ओपेन करें, इसके बाद मीनू ऑप्शन में जाए और सेटिंग पर क्लिक करें। सेटिंग में जाने के बाद मैसेेंजर लोकेशन में जाए और लोकेशन सर्विस को अनचेक कर दें।
नोटिफिकेशन इंटरवल रिफ्रेश करें
फेसबुक ऐप ओपेन करें, अब अपनी डिवाइस के मीनू में जाए, सेटिंग में जाए। अब रिफ्रेशन इंटरवल ऑप्शन में जाने के बाद आप जो भी इंटरनल सलेक्ट करना चाहते हैं सलेक्ट करें।
नोटिफिकेशन डिसेबल
करें फेसबुक ऐप ओपेन करें >
मीनू में जाएं, सेटिग ऑप्शन सलेक्ट करें और नोटिकिेशन ऑप्शन में से टिक मार्क हटा लें। Press menu on your Android
2 स्टेप नोटिफिकेशन ऑप्शन इनेबल करें
फेसबुक ऐप ओपेन करें >
इसके बाद राइट साइड में दिए गए आइकॉन पर क्लिक करें और उसे ओपेन करें। अब सिक्योरिटी ऑप्शन में जाए और लॉगइन एप्रूवल ऑप्शन को ऑन कर दें। अब सेटअप में जाए और अपना फोन नंबर डालकर आगे की प्रक्रिया करें। आपके फोन में एक कंर्फमेशन मैसेज आएगा। उस मैसेज कोड को बॉक्स में डालें और कंर्फम करें।
कोड जनरेटर से कोड जनरेट करें
फेसबुक ऐप ओपेन करें > नैविकॉन पर क्लिक करें और कोर्ड जनरेट करें।
फ्री कॉल करें फेसबुक ऐप ओपेन करें >
मैसेंजर आइकॉन पर क्लिक करे। इसके बाद किसी भी दोस्त के कॉन्टेक्ट पर क्लिक करके ऊपर दिए गए कॉल ऑप्शन पर क्लिक करें।
ग्रुप मैसेज कैसे करें फेसबुक ऐप ओपेन करें
मैसेज आइकॉन पर क्लिक करें ग्रुप आईकॉन पर क्लिक करें अब जिस फ्रेंड को आप इंनवाइट भेजना चाहते हैं उसे ग्रुप में इनवाइट कर सकते हैं।
फ्रेंड को मैसेज में पिन करें फेसबुक ऐप ओपेन करें अब एडिट ऑप्शन में जाकर प्लस साइन पर क्लिक करें और अपने दोस्त को फेवरेट लिस्ट में ऐड करें।
वीडियो ऑटोप्ले ऑप्शन फेसबुक ऐप ओपेन करें >
डिवाइस की मैनू बटन में जाए और सेटिंग ऑप्शन चुनें अब सेटिंग में वीडियो ऑटोप्ले ऑप्शन पर जाकर ऑप ऑप्शन चुन सकते हैं।
फेसबुक कमेंट फेसबुक ऐप ओपेन करें,
कमेंट सेकशन में जाए जिसे आप कॉपी करना चाहते हैं। अब उसमें टैब करके थोड़ा रुके जब कमेंट सलेक्ट हो जाए तो मीनू में जाकर कॉपी कमेंट करें।
Organize Your Favorites फेसबुक ऐप ओपेन करें >
नैविकॉन आईकॉन पर क्लिक करें अब एडिट फेवरेट टैब में जाकर लिस्ट में दिए गए फीचर सलेक्ट करें उसे अपनी फेवरेट लिस्ट में ऐड करें और लास्ट में फिनिश एडीटिंग ऑप्शन में जाकर स्टॉप एडीटिंग सलेक्ट करें।
फोटो एडिट करें फेसबुक ऐप ओपेन करें >
फोटो ऑप्शन में जाएं अब जो भी फोटो अपलोड करना चाहते हैं उसे सलेक्ट करें इसके बाद आपकी फोटो बड़ी साइज में ओपेन होने लगेगी।
टैग पोस्ट रिव्यू करें फेसबुक ऐप ओपेन करें >
नेविकॉन आइकॉन पर क्लिक करें। एकाउंट सेटिंग में जाए > टाइमलाइन और टैगिंग में जाए इसके बाद रिव्यू पोस्ट पर क्लिक करें और अपने दोस्तों को टैग करें।
फोर्स लागआउट करें फेसबुक ऐप ओपेन करें इसके बाद एकाउंट सेटिंग में जाएं। सिक्योरिटी ऑप्शन सलेक्ट करें इसके बाद एकटिव सेक्शन में जाकर एक्स बटन में क्लिक करें और फोर्स लागआउट करें।
How to Make a 3D Effect in PowerPoint
Microsoft PowerPoint is a slide show presentation program developed by Microsoft. It was a part of the Microsoft Office suite. Adding a 3D effect to a PowerPoint slide creates an eye-catching presentation. Here is the instruction to tell you how to make a 3D PowerPoint.

1. Open PowerPoint Program.
2. Click on the “Insert Tab” and choose “Table” from the Tables section. Select “Insert Table” to create a table.
3. Select a cell and enter data into your table.
4. Click on the “Insert” tab and choose “Shapes”. Drag this rectangle over the table, so it covers the entire thing. Click on “Drawing Tools Format.”
5. Go to section “Shape Styles” and click on “Shape Effects”.
6. Put your mouse cursor on “3D Rotation”, choose options to make 3D effect looks as what you want.
7. Go to “Shape style” section and select “Dialogue Box Launcher”. Choose the “3D Format” option
8. Select “Color” under Contour in the Depth section. Pick the color.
9. Click on “Lighting” in the Depth section and choose one of them.
10. In ” Drawing Tools Format—–Arrange” section, click”Send Backward” option.
11. Now the 3D effect is finished.
Saturday, July 18, 2015
Google secret and Tricks in hindi
Google search tricks and tips
Google calculator
क्या आप जानते हैं कि Google पर कोई भी Calculation सीधे सीधे बिना किसी Calculater की मदद से की जा सकती है अगर नहीं तो करके देख लें उदाहरण के तौर पर Google के होमपेज पर सर्च बार में 2+2 टाइप कर ENTER करें आपको उत्तर मिलने साथ साथ पेज पर Calculater आ जायेगा यह तो एक छोटा सा उदाहरण है आप कोई भी Calculation गूगल के माध्यम से कर सकते हैं।