Showing posts with label in hindi. Show all posts
Showing posts with label in hindi. Show all posts

Wednesday, July 22, 2015

Laptop की बैटरी लाइफ बढ़ाने के 6 Tips

लैपटॉप की बैटरी लाइफ बढ़ाने के 6 टिप्स
हम में से ज्यादातर लोग अपने लैपटॉप की बैटरी जल्द खत्म हो जाने से परेशान रहते हैं। आइए आपको बताते हैं लैपटॉप की बैटरी लाइफ बढ़ाने के 6 तरीके। आगे क्लिक करिए.
स्मार्टफोन की तरह लैपटॉप की स्क्रीन बैटरी का बड़ा हिस्सा खाती है। ब्राइटनेस लेवल कम से कम रखिए। अगर जरूरत न हो, तो कीबोर्ड की बैकलाइट भी ऑफ कर दीजिए।
यूएसबी पोर्ट में लगे एक्सटर्नल डिवाइसेज़ लैपटॉप की बैटरी से ही पावर लेते हैं। जरूरत न हो, तो इन्हें लैपटॉप से निकाल दीजिए।

लैपटॉप के ज्यादा गर्म होने की वजह से इंटरनल फैन्स को ज्यादा तेज चलता पड़ता है, जिससे बैटरी ज्यादा खर्च होती है। अधिकतर लैपटॉप कूलिंगपैड भी लैपटॉप से ही पावर लेते हैं। लैपटॉप को ठंडी जगह पर रखिए। कोशिश करिए कि लैपटॉप का ज्यादातर हिस्सा (खासकर निचला हिस्सा) हवा के संपर्क में रहे।
स्टैंडबाई की जगह अपने लैपटॉप को हाइबरनेट करिए। हाइबरनेशन में आपका लैपटॉप जस का तस रखते हुए स्लीप मोड में चला जाता है और बैटरी बचाता है।
विंडोज़ पर चलने वाले लैपटॉप में बिल्ट-इन पावर प्लान सेटिंग होती है। आप यहां कई चीजें चुन सकते हैं, जैसे कि डिस्प्ले, हार्ड डिस्क और यूएसबी पावर कब ऑफ हों।
बैटरी से जुड़े कई ऐप्लिकेशन मौजूद हैं। ये बैटरी डिस्चार्ज साइकल बताते हैं। ये सीपीयू और हार्डड्राइव का टेंपरेचर भी बताते हैं, जिससे ओवरहीटिंग का पता चलता है।
Read more »

इन वेबसाइट्स की मदद से खुद बनाइए Apps ( how to make Android apps)

अगर आप ऐप्लिकेशन (ऐप्स) डिवेलप करना चाहते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि इसे कैसे किया जाए, तो कुछ वेबसाइट्स इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।

Appsbar.com
यह ऐप्स बनाने की शुरुआत करने का अच्छा प्लैटफॉर्म है। यह फ्री साइट है। आप इसमें एचटीएमएल 5 ऐप्लिकेशन बना सकते हैं, जो लगभग हर मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए फिट है। इस साइट पर आप चाहें, तो कितने भी ऐप्लिकेशन बना सकते हैं। इसमें आपको डिवेलपर चार्ज या पब्लिशिंग कॉस्ट नहीं देनी होगी। बिल्ट-इन विजार्ड, ऐप्लिकेशन बनाने में आपकी मदद करेगा। यह ऐप्लिकेशन टाइप चुनने और ऑप्शंस (बैकग्राउंड, कलर, सेक्शन, पेजों की संख्या) में किसी एक को चुनने जितना आसान है। एक बार प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप ऐप्लिकेशन सबमिट कर सकते हैं। आपका ऐप्लिकेशन मार्केट क्वॉलिटी स्टैंडर्ड के मुताबिक है और यह अच्छी तरह काम करेगा या नहीं, ऐप्सबार टीम इसकी भी जांच करती है। 

Buzztouch.com
यह साइट ऐप्लिकेशन प्रोसेस के बारे में जानकारी देती है। साइट में आपको ऐप्लिकेशन तैयार करने के फेज़ और मुश्किल चीजों को भी समझाया जाता है। साइट में आप आईओएस और ऐंड्रॉयड ऐप्लिकेशन डिवेलप कर सकते हैं। ऐप्लिकेशन तैयार करने का यह तरीका अडवांस्ड यूजर्स को पसंद आता है। आप ऑनलाइन कंट्रोल पैनल से शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपको इसके लिए पर्सनल कंप्यूटर पर सोर्स कोड डाउनलोड करना होगा। आईओएस के लिए यूज फ्री सॉफ्टवेयर एक्सकोड या ऐंड्रॉयड के लिए एक्लीपस भी डाउनलोड करना होगा, ताकि ऐप्लिकेशन चल सके। ऐप्लिकेशन तैयार करने के लिए किसी कोडिंग नॉलेज की जरूरत नहीं होगी। यह साइट आपको सभी लिंक भी मुहैया कराएगा।

Andromo.com
यह साइट भी ऐप्लिकेशन तैयार करने में मदद करती है। इसमें विडियो, इंटर-ऐक्टिव मैप्स, फोटो गैलरी, म्यूजिक प्लेयर या आरएसएस न्यूज/फीड जैसे फीचर्स हो सकते हैं। आप इस साइट में जो ऐप्लिकेशन फ्री में तैयार करेंगे, उसमें बैनर ऐड होंगे। वहीं अगर आप ऐप्लिकेशन ऐड फ्री रखना चाहते हैं, तो 99 डॉलर (6,040 रुपए) देने होंगे। अगर आप ऐसा करते हैं, तो ऐप्स को बेच भी सकते हैं।

Monk.ee
इस साइट पर आप सोशल नेटवर्किंग ऐप्लिकेशन तैयार कर सकते हैं और दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। फ्री पैकेज में आप फोटो, विडियो शेयरिंग, चैट रूम, ट्विटर, कम्यूनिटी रूम जैसे पहले से तय टेम्पलेट्स पर ही ऐप्लिकेशन तैयार कर सकते हैं।

Appinventor.mit.edu
यह ऐंड्रॉयड प्लैटफार्म के लिए है। आप अपने गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करके इसमें लॉग-इन कर सकते हैं। इसमें आपको दूसरी साइट्स की तुलना में ज्यादा फीचर मिलेंगे। आप इस साइट में स्क्रीन ऐड कर सकते हैं, ऐनिमेशन सेट कर सकते हैं और सोशल नेटवर्क कनेक्टिविटी कर सकते हैं।
Read more »

कैसे करें DND में रजिस्ट्रेशन (How to register in DND in Hindi)

टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के अनुसार कोई भी मोबाइल या लैंडलाइन फोन इस्तेमाल करने वाला सब्स्क्राइबर अनचाहे कॉल और मेसेज को रोक सकता है।
इस तरह की परेशानी से बचने के लिए ट्राई ने दो तरह की ब्लॉक कैटिगरी बनाई हैं।
फुल ब्लॉक कैटिगरी
इस कैटिगरी में वे लोग अपना नंबर रजिस्टर करवा सकते हैं, जो किसी भी तरह की कमर्शल कॉल रिसीव नहीं करना चाहते। वह 1909 पर कॉल या 'START 0' मेसेज कर सकते हैं।
अगर आपको किसी खास कैटिगरी के मेसेज और कॉल चाहिए, तो वह इस ऑप्शन को चुन सकता है। फिलहाल ऐसी 7 कैटिगरी हैं।
1. बैंकिंग, इंश्योरेंस,फाइनैंशल प्रॉडक्ट्स और क्रेडिट कार्ड
2. रीयल एस्टेट
3. एजुकेशन
4. हेल्थ
5. कस्टमर गुड्स और ऑटोमोबाइल
6. कम्यूनिकेशन, ब्रॉडकास्टिंग, मनोरंजन और आईटी
7. टूरिज्म
आपको जिन कैटिगरी से जुड़े कमर्शल कॉल और मेसेज चाहिए, तो START के बाद उस कैटिगरी का नंबर डाल कर 1909 पर मेसेज करें। जैसे अगर आपको हेल्थ और ऑटोमोबाइल पर सर्विस चाहिए तो लिखें 'START 45' और 1909 पर भेजें। अब आपको इनके अलावा दूसरी तरह के एसएमएस नहीं आएंगे। रजिस्ट्रेशन सफल होने पर 24 घंटे के अंदर आपको एक यूनीक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। इसके प्रभावी होने में 7 दिन का समय लगता है। अपने नंबर का स्टेटस http://www.nccptrai.gov.in/nccpregistry/search.misc पर जाकर देखें।
कैसे करें शिकायत
रजिस्टर करने के 7 दिन बाद भी अगर कोई कमर्शल कॉल या मेसेज आता है, तो 1909 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
कॉल करके शिकायत करें
आप 1909 पर कॉल करें और वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम को फॉलो करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो कस्टमर एग्जेक्युटिव से बात करके भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
मेसेज करके शिकायत करें
1909 पर एक सेट फॉर्मैट में मेसेज करके भी आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं। फॉर्मैट इस तरह से है:
"COMP TEL NO XXXXXXXXXX, dd/mm/yy, Time hh:mm"
इसमें XXXXXXXXXX का मतलब वह नंबर है, जहां से इस तरह के कॉल आ रहे हैं। आपको कंप्लेंट दर्ज हो जाने की जानकारी एक यूनीक कंप्लेंट नंबर के मेसेज से दे दी जाएगी। शिकायत के 7 दिन के अंदर आपको शिकायत पर कार्रवाई की सूचना दी जाएगी।
डीएनडी कैसे बन जाता है नॉन डीएनडी
- आप जानकारी देने वाली किसी वेबसाइट से मदद मांगते हैं, तो आपको एसएमएस पर जानकारी लेने से पहले अपने नंबर को नॉन डीएनडी में कन्वर्ट कराना पड़ता है।
- कई वेबसाइट सब्स्क्राइब करते ही आपका नंबर नॉन डीएनडी में खुद ही कन्वर्ट कर देती हैं।
- अगर आपने किसी वेबसाइट के जरिए जानकारी लेने या कुछ खरीदने की कोशिश की है, तो वह आपका नंबर वेंडरों से बिना पूछे भी इन कंपनियों को दे देती हैं।
- अपना नंबर पोस्टपेड से प्रीपेड और प्रीपेड से पोस्टपेड कनवर्ट कराने पर भी आपको दोबारा डीएनडी में रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है।
ऐसे सुधरेंगे हालात
ट्राई के पूर्व प्रमुख नृपेंद मिश्रा ने कुछ सुझाव दिए, जो इस समस्या से निजात दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं:
- ट्राई लगातार ऐसे नंबरों का सर्वे-सैंपलिंग करे और समय-समय पर टेलिकॉम कंपनियों को ऐक्शन लेने के लिए कहे।
- ऐक्शन लेने की समय सीमा निर्धारित की जाए।
- कंपनियों पर भी ऐक्शन न लेने पर पेनल्टी के अलावा और ऐक्शन लेने के विकल्पों पर विचार किया जाए।
- प्रमोशनल मेसेज करवाने वाले कस्टमर यानी थर्ड पार्टी पर भी जिम्मेदारी डालने के लीगल विकल्पों के बारे में सोचा जाए।
- टेलिकॉम कंपनियों को अपनी तरफ से भी कैंपेन चलाने चाहिए, जिससे लोग जागरुक होकर अधिक शिकायत करें।
Read more »

ऐसे मात दें Cyber जासूसों को

हाल में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व कर्मचारी एडवर्ड स्नोडेन ने रहस्य से पर्दा उठाया था कि अमेरिकी नैशनल सिक्युरिटी एजेंसी (एनएसए) दुनिया भर के (भारतीयों समेत) आम लोगों की इंटरनेट ऐक्टिविटी पर नजर रखे हुए है। उनके ईमेल, चैट, स्काइप पर हुई बातचीत, इंटरनेट डेटा स्टोरेज वेबसाइटों पर रखी फाइलों और उनके पर्सनल डेटा को ऐक्सेस किया जा रहा है। हमारी सरकार भी सेंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएस) के नाम से अपने नागरिकों की इंटरनेट गतिविधियों की निगरानी का सिस्टम लाने जा रही है। और तो और बहुत से हैकर्स और क्रिमिनल्स की नजरें भी आपके संदेशों पर हो सकती हैं। कोई नहीं चाहेगा कि इंटरनेट ब्राउजर खोलने के बाद वह जो कुछ भी करता है, उस पर कोई लगातार नजर रखे। इस सबके बावजूद इस तरह की जासूसी से बचना और इंटरनेट पर अपनी प्राइवेसी को बनाए रखना असंभव नहीं है। जिन कंपनियों के डेटा की मॉनिटरिंग की जा रही है, उनसे दूर रहकर या फिर वेब पर अपने संदेशों को एनक्रिप्ट (गुप्त भाषा में बदल कर) करके आप खुफिया आंख से बच सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप डट कर साइबर जासूसी का मुकाबला कर सकते हैं:

ईमेल सर्विस बदलें
1. अगर आपके लिए जीमेल, आउटलुक.कॉम (पहले लाइव और हॉटमेल) और याहूमेल की ईमेल सेवा की तुलना में अपनी प्राइवेसी अधिक जरूरी है, तो ऐसी ईमेल सेवाओं को अपना लीजिए जो आपकी गतिविधियों, लोकेशन आदि को नोट नही करतीं। नीचे दी गईं साइट्स आपके संदेशों को इस तरह से भेजती हैं कि वे जासूसों से सुरक्षित रहें। hushmail तो आपके मेसेज को एनक्रिप्ट (उलटी- पुलटी मशीनी भाषा में बदलकर) करके भेजती है।
http://www.gmx.com/
https://mail.riseup.net/
http://www.hushmail.com/

ईमेल एनक्रिप्ट करें
अगर आप जीमेल, आउटलुक.कॉम और याहूमेल के साथ ही बने रहना चाहते हैं, तो अपने ईमेल्स को एनक्रिप्ट करके भेजना और रिसीव करना शुरू करें। कम से कम ऐसे संदेशों को जरूर एनक्रिप्ट करें, जो गोपनीय हैं और आपके लिए बहुत जरूरी हैं।

डाउनलोड करें: NBT का ऐंड्रॉयड ऐप

कैसे करें एनक्रिप्शन
एनक्रिप्शन के लिए ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। एनक्रिप्शन साइट्स पर दिए गए बॉक्स में अपना संदेश डालें और उसे एनक्रिप्ट करने के लिए अपनी पसंद का पासवर्ड बताकर बटन दबाएं। संदेश के एनक्रिप्ट हो जाने पर उसे कॉपी कर सामान्य ईमेल से भेज दें। बाद में रिसीव करने वाले को वही पासवर्ड बता दें। वह मेसेज को एनक्रिप्शन वाली वेबसाइट पर पेस्ट करने के बाद डिक्रिप्ट करके पढ़ सकेगा। कुछ एनक्रिप्शन साइट्स हैं -

http://infoencrypt.com/
http://www.everpassword.com/aes-encryptor
https://encipher.it/

गुमनाम ईमेल
कोई सीक्रेट मेल भेजने के लिए अपनी ईमेल सर्विस के बजाय ऐसी ईमेल सर्विस का इस्तेमाल करें, जो ईमेल अकाउंट बनाए बिना ही संदेश भेजने की सुविधा देती है। यहां आपकी पहचान, लोकेशन आदि दर्ज नहीं होती, इसलिए प्राइवेसी बनी रहती है। अपनी इंटरनेट सिक्युरिटी को और पुख्ता करना चाहते हैं, तो पहले अपने मेसेज को ऊपर बताए वेब पेजों पर एनक्रिप्ट कर लें और फिर इन ईमेल सेवाओं के जरिए भेजें। ऐसी कुछ ईमेल सर्विसेज़:

http://anonymouse.org/
https://www.silentsender.com/
http://www.5ymail.com/

कुछ देर का ईमेल
कुछ वेबसाइट्स आपको अस्थायी ईमेल अकाउंट की सुविधा देती हैं, जो कुछ देर के लिए एक्टिव रहता है। जहां आने के बाद आप 10 मिनट तक जितने चाहें मेसेज भेजें और उसके बाद अकाउंट डिलीट हो जाता है। जब आप खुद ही नहीं जानते कि आपका अकाउंट कहां गया, तो किसी और के लिए उसे खोजना नामुमकिन है। ऐसी ही एक ईमेल सर्विस है http://10minutemail.com

पर्सनल सर्वर
यदि आप कोई इंस्टिट्यूट चलाते हैं, जिसमें कई लोगों के ईमेल अकाउंट मौजूद हैं तो फ्री वेब मेल सर्विस के बजाय पर्सनल ईमेल सर्वर भी स्थापित कर सकते हैं, ताकि आप के सभी ईमेल मेसेज हिफाजत में रहें।

अगर न अपना सकें ये ऑप्शंस
यदि आप इनमें से किसी ऑप्शन को आजमाने की स्थिति में नहीं हैं, तो कम से कम अपने ईमेल मेसेज्स को जीमेल और याहूमेल के सर्वर पर स्टोर रखने के बजाय कंप्यूटर में डाउनलोड करना शुरू करें। यह पूरी तरह सुरक्षित तो नहीं है, लेकिन एकदम असुरक्षित होने से बेहतर है। ईमेल को डाउनलोड करने के लिए ईमेल क्लाइंट सॉफ्टवेयर का प्रयोग करें, जैसे विंडोज लाइव मेल, आउटलुक, मोजिला थंडरबर्ड आदि। ये सभी फ्री डाउनलोड किए जा सकते हैं।

क्लाउड भी नहीं है सेफ
आज-कल बहुत से लोग अपनी निजी फाइलों को माइक्रोसॉफ्ट स्काईड्राइव, गूगल ड्राइव, ड्रॉप बॉक्स आदि क्लाउड स्टोरेज वेबसाइटों पर सहेज कर रखते हैं। लेकिन यहां रखी पर्सनल और गोपनीय सामग्री तक सिर्फ उन्हीं की पहुंच हो, ऐसा नहीं है। एनएसए जैसी एजेंसियां जब चाहें इन्हें खंगाल सकती हैं। इन पर सहेजी जानेवाली सामग्री को एनक्रिप्ट करने के लिए http://www.cloudfogger.com/ से फ्री सॉफ्टवेयर इन्स्टॉल कर सकते हैं। आपके कंप्यूटर में इन्स्टॉल होने के बाद यह हर उस फाइल को 256 बिट एईएस पद्धति से एनक्रिप्ट कर देगा, जिसे आप क्लाउड स्टोरेज वेबसाइटों पर रखना चाहते हैं। इसी की मदद से उन्हें वापस डिक्रिप्ट करके आप इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे ही, जैसे जिप और अनजिप का प्रयोग करते हैं। ऐसी फाइलों को कोई अन्य शख्स डाउनलोड कर भी ले, तो पढ़ नहीं सकता।

इन्स्टैंट मेसेजिंग और विडियो चैट
गूगल चैट, स्काइप और गूगल टॉक जैसे सॉफ्टवेयर और सर्विसेज़ में प्राइवेसी सुरक्षित नहीं है, तो कोई बात नहीं। पियर-टु-पियर एनक्रिप्टेड विडियो कॉल्स के लिए स्काइप के बजाए जिट्सी (https://jitsi.org/) को डाउनलोड कर इस्तेमाल किया जा सकता है, जो किसी भी तरह की ताक-झांक के खतरे से फ्री है।

इसी तरह इन्स्टैंट मेसेजिंग के लिए एकदम सुरक्षित, फ्री चैट क्लाइंट पिडगिन (http://pidgin.im/) का इस्तेमाल करें जो सेफ तो है ही, ढेरों चैट सॉफ्टवेयर्स (गूगल टॉक, आइसीक्यू, एमएसएन, याहू आदि) का प्रयोग करने वाले यूजर्स के साथ चैट करने की सुविधा भी देता है। ऐसे ही कुछ और सॉफ्टवेयर हैं- http://bitwiseim.com/ और http://projectscim.com/

हमेशा रहें अलर्ट
- अपने कंप्यूटर में अच्छा ऐंटि-वायरस और ऐंटि-स्पाईवेयर सॉफ्टवेयर (जैसे नॉर्टन, मैकेफी, कैस्परस्की, ट्रेंड माइक्रो आदि) इन्स्टॉल करके रखें और अपडेट करते रहें। फ्री उपलब्ध अवास्ट (http://www.avast.com)भी बहुत अच्छा ऐंटि-वायरस है।

- इंटरनेट यूज़ करते समय ब्राउजर में मौजूद प्राइवेसी सुविधा का प्रयोग करें। प्राइवेट ब्राउजिंग से विजिट किए गए इंटरनेट ठिकानों का ब्योरा कंप्यूटर में सेव नहीं किया होता।
क्रोम में Tools->New Incognito Window
इंटरनेट एक्स्प्लोरर में Safety->In-Private Browsing
फायरफॉक्स ब्राउज़र में ​File>New Private Window

-स्थायी रूप से ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट करने का ऑप्शन भी अच्छा है। उन्हीं वेबसाइट्स का इस्तेमाल करें जो सिक्योर सर्वर लेयर (SOL) का प्रयोग करती हैं। इनमें डेटा फ्लो एनक्रिप्टेड तरीके से होता है। ऐसी वेबसाइट्स के वेब एड्रेस की शुरुआत https:// से होती है, http:// से नहीं, जो सामान्य वेबसाइट्स पर इस्तेमाल होता है।

Read more »

Monday, July 20, 2015

Free best and important software 9, जो रखें विंडोज़ चुस्त-दुरुस्त

Unlocker

विंडोज़ पर कई बार आप किसी फाइल को डिलीट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। विंडोज़ से मेसेज बॉक्स उभरता है कि यह फाइल इस या उस वजह से डिलीट नहीं की जा सकती। अनलाकर सॉफ्टवेयर की मदद से आप ऐसी ढीठ फाइलों से मुक्ति पा सकते हैं। यह पहले उन्हें अनलॉक करेगा और फिर आपसे पूछेगा कि क्या आप इसे डिलीट करना चाहते हैं? आपने हां किया नहीं कि फाइल डिलीट।

डाउनलोड पता: http://lockhunter.com/

Read more »

Free best and important software 8, जो रखें विंडोज़ चुस्त-दुरुस्त

FontViewOK

अगर आपने भी फॉन्ट्स का अच्छा-खासा कलेक्शन बना लिया है और अपने डॉक्युमेंट्स में आकर्षक फॉन्ट्स का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो सही वक्त पर सही फॉन्ट चुनने में खासी मशक्कत करते होंगे। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में फॉन्ट्स के नामों के साथ-साथ उनके डिजाइनों पर एक नजर डालने की व्यवस्था है, लेकिन इसमें और कोई फीचर्स नहीं हैं। जबकि इस सॉफ्टवेयर में आप अपनी पसंद का कोई भी टेक्स्ट अलग-अलग फॉन्ट्स में देखकर उनके बीच तुलना भी कर सकते हैं। इसके लिए सॉफ्टवेयर में दो अलग-अलग विंडोज़ भी बनाने की सुविधा है। एक तरफ एक फॉन्ट का टेक्स्ट और दूसरी तरफ दूसरे फॉन्ट का टेक्स्ट देखकर आप अपनी पसंद के फॉन्ट का चुनाव बेहतर ढंग से कर पाएंगे। इस सॉफ्टवेयर को पहली बार इस्तेमाल करते समय आपको अपने फॉन्ट्स की लोकेशन बतानी होती है, जो ज्यादातर विंडोज कंप्यूटरों में C:\Windows\Fonts होती है।

डाउनलोड पता : softwareok.com

Read more »

Free best and important software 7, जो रखें विंडोज़ चुस्त-दुरुस्त

Stickies

जॉर्न सॉफ्टवेयर का स्टिकी असल में स्टेशनरी की दुकान पर मिलने वाले पीले रंग के स्टिकी नोट्स (पोस्ट इट) पर आधारित है। अगर आप भी अधूरे पड़े कामों, जरूरी तारीखों, बैठकों आदि को भूल जाते हैं तो यह सॉफ्टवेयर इस समस्या को हल करने में मदद करेगा। आम सॉफ्टवेयर्स के उलट, स्टिकीज के जरिए बनी फाइलों को अलग से खोलने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि वे खुली हुई ही कंप्यूटर मॉनिटर की स्क्रीन पर चिपकी रहती हैं, मानो मॉनिटर पर जरूरी कामों की सूची लिखकर चिप्पी चिपका दी हो। इन चिप्पियों को आसानी से इधर-उधर खिसकाया, मिनीमाइज या बंद भी किया जा सकता है। आप उन्हें हमेशा खुला न रखना चाहें तो बंद कर दें और हर हफ्ते, महीने या तीन महीने में दिखाई देने की सेटिंग कर दें। दो बजे की बैठक की सूचना डेढ़ बजे चाहिए, तो डेढ़ बजे का वक्त तय कर दें, वह समय आते ही स्टिकी नोट स्क्रीन पर उभर जाएगा। यह सॉफ्टवेयर इन्स्टॉल करने के बाद आपको न किसी की बर्थडे भूलने की जरूरत रहेगी और न ही जरूरी काम।

डाउनलोड पता: zhornsoftware.co.uk/stickies

Read more »

Free best and important software 6, जो रखें विंडोज़ चुस्त-दुरुस्त

Disc Defrag

अगर आपने काफी वक्त से अपनी हार्ड डिस्क को डिफ्रैग या फॉर्मैट नहीं किया है, तो इस बात की आशंका है कि उसमें रखा डेटा इधर-उधर बिखर गया हो। हार्ड डिस्क के सही ढंग से ऑर्गेनाइज्ड न होने से कंप्यूटर धीमा पड़ जाता है। इस समस्या का समाधान है Disc Defrag नामक टूल, जो विंडोज़ में भी मौजूद है। बहरहाल, Auslogics कंपनी द्वारा बनाया Disc Defrag काम ज्यादा अच्छे ढंग से और यूजर को उलझाए बिना करता है। इसमें आपकी हार्ड डिस्क में डेटा स्टॉरेज की मौजूदा हालत को ग्राफिकल स्टाइल में देखने की सुविधा भी है। दो-चार महीने में एक बार इसे इस्तेमाल कीजिए और अपना सिस्टम भीतर से साफ-सुथरा और तेजतर्रार बनाए रखिए।

डाउनलोड पता : auslogics.com/en/software/disk-defrag

Read more »

Free best and important software 4, जो रखें विंडोज़ चुस्त-दुरुस्त

Revo Uninstaller

अगर आप विंडोज में इन्स्टॉल किए गए किसी सॉफ्टवेयर को हटाना चाहते हैं, तो कंट्रोल पैनल में प्रोग्राम्स सेक्शन में जाकर उसे अनइन्स्टॉल कर सकते हैं। लेकिन इस प्रोसेस में उस सॉफ्टवेयर से जुड़ी हुई सारी फाइलें नहीं हटतीं, कुछ फिर भी बची रह जाती हैं। रेवो अनइन्स्टॉलर यह काम बखूबी करता है। वह ऐसे सॉफ्टवेयरों से जुड़ीं तमाम फाइलों, फोल्डरों और सेटिंग्स को मिटा देता है। इसका फ्री वर्जन एक महीने तक सभी फीचर्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। रेवो आपके कंप्यूटर के स्टार्ट-अप के वक्त शुरू हो जाने वाले अनचाहे सॉफ्टवेयरों को रोकने और डिलीट करने में भी सक्षम है।

डाउनलोड पता: revouninstaller.com

Read more »

Sunday, July 19, 2015

10 awesom keyboard shortcuts in hindi: बिना माउस के काम करें

अगर आप कीबोर्ड पर काम करते वक्त बार-बार माउस या टचपैड पर हाथ ले जाना पसंद नहीं करते, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे कीबोर्ड शॉर्टकट्स, जो आपका काम आसान कर देंगे। कभी माउस के न होने (खराब होने) पर भी यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी।
1. टैब को खोलना और बंद करना
अगर आप गूगल क्रोम या मोज़िला फॉयरफॉक्स जैसे ब्राउज़र के किसी टैब को बंद करना चाहते, तो Ctrl+W दबाएं। Ctrl+Shift+w दबाने से पूरी विंडो बंद हो जाएगी। अगर आपने गलती से कोई टैब बंद कर दिया है, तो परेशान न हों। केवल Ctrl+Shift+T दबाएं।
2. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में फॉन्ट साइज घटाना या बढ़ाना
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में काम कर रहे हैं, तो फॉन्ट घटाने-बढ़ाने के लिए माउस या टचपैड पर हाथ ले जाने की जरूरत नहीं है। फॉन्च साइज बढ़ाने के Ctrl+] और फॉन्ट साइज घटाने के लिए Ctrl+[ दबाएं।
3. विंडो का साइज घटाना-बढ़ाना (ज़ूम आउट - ज़ूम इन करना)
अगर आपने ब्राउज़र खोला हुआ है और विंडो को ज़ूम आउट या ज़ूम इन करने की जरूरत है, तो Ctrl के साथ + साइन दबाकर ज़ूम इन और Ctrl के साथ - साइन दबाकर ज़ूम इन कर सकते हैं। अगर आप लैपटॉप इस्तेमाल कर रहे हैं या कीबोर्ड पर अल्फाबेट्स के ऊपर मौजूद बटन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कंट्रोल के साथ शिफ्ट भी दबाना होगा।
4. विंडोज़ या ऐप्लिकेशन के बीच एक-दूसरे पर जाना
कई बार हम कई विंडो या ऐप्लिकेशन खोलकर काम करते हैं। हर बार दूसरे ऐप्लिकेशन या विंडो में जाने के लिए माउस पकड़ना परेशानी वाला काम लगता है। इसके लिए आप Alt+Tab का इस्तेमाल कर सकते हैं। विंडोज़ 7 और विंडोज़ 8 में आपको विंडोज़ बटन के साथ टैब बटन दबाना पड़ेगा।
5. फाइल्स डिलीट करना
जब आप फाइल्स डिलीट करते हैं, तो वह रीसाइकल बिन में जाती है और वहां से भी आपको डिलीट करना पड़ता है। अगर आप Shift+Delte का इस्तेमाल करेंगे, तो फाइल रीसाइकल बिन में नहीं जाएगी और वह पूरी तरह डिलीट हो जाएगी।
6. स्क्रीनशॉट लेना
कई बार आपको काम करते हुए स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत महसूस होती है। डेस्कटॉप में प्रिंट स्क्रीन और लैपटॉप में Fn+Print Screen दबाएं और पेंट या फोटोशॉप में नई फाइल खोलकर पेस्ट कर दें।
7. वर्ड काउंट करना
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में हम कई बार जानना चाहते हैं कि मैटर कितने शब्दों का है। इसके लिए एक टूल होता है वर्ड काउंट। लेकिन हम अक्सर भूल जाते हैं कि वर्ड काउंड कहां है। तो टेक्स्ट सिलेक्ट करिए और Alt+T दबाने के बाद W दबाइए।
8. सीधे होम स्क्रीन देखना
अगर आपने कई विंडो या ऐप खोले हैं और आपको अपनी स्क्रीन देखनी है, तो एक-एक करके सबको मिनिमाइज़ करने की जरूरत नहीं है। बस विंडोज़ बटन के साथ D दबाएं।
9. कंप्यूटर लॉक करना
अगर आप काम करने के बीच थोड़ी देर के लिए कहीं जा रहे हैं, खासतौर से ऑफिस में, तो अपना कंप्यूटर लॉक करके ही जाएं। इसके लिए विंडोज़ बटन के साथ L दबाएं।
10. सभी विंडोज़/ऐप्लिकेशन मिनिमाइज़ और मैक्सिमाइज़ करना
सभी विंडोज़/ऐप्लिकेशन को मिनिमाइज़ करने के लिए विंडोज़ बटन के साथ M दबाएं। सभी विंडोज़/ऐप्लिकेशन को मैक्सिमाइज़ करने के लिए विंडोज़ बटन के साथ शिफ्ट और M दबाएं।
Read more »

How to Make folder without any name in hindi

बिना नाम के फोल्डर कैसे बनायें ?

 क्या ऐसा किया जा सकता है ?
बिलकुल आप ऐसा कर सकते हैं

पर कैसे ?
 
इसके लिए आपको एक Invisible Character चाहिए जो दिखाई नही देता । 

इस Character को टाइप करने के लिए आपको एक स्पेशल कोड की जरुरत पड़ेगी ।
अगर आप बिना नाम के फोल्डर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए
सबसे पहले फोल्डर पर राईट क्लिक करें
और Rename चुने
अब Alt बटन दबाकर 0160 नंबर टाइप करें Enter दबाएँ .
ध्यान रहे नंबर टाइप करते समय Alt बटन दबाकर रखें .
Read more »

Saturday, July 18, 2015

Google secret and Tricks in hindi

Google सर्च बार में zerg rush शब्‍द लिखकर सर्च कराने से Google होमपेज पर Google शब्‍द का 'oo' पूरे सर्च बार को तहस नहस कर देता है असल में यह एक Game है जो zerg rush को टाइप करने से Google होमपेज पर चलने लगता है।
Read more »
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...