Wednesday, July 22, 2015

इन वेबसाइट्स की मदद से खुद बनाइए Apps ( how to make Android apps)

अगर आप ऐप्लिकेशन (ऐप्स) डिवेलप करना चाहते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि इसे कैसे किया जाए, तो कुछ वेबसाइट्स इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।

Appsbar.com
यह ऐप्स बनाने की शुरुआत करने का अच्छा प्लैटफॉर्म है। यह फ्री साइट है। आप इसमें एचटीएमएल 5 ऐप्लिकेशन बना सकते हैं, जो लगभग हर मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए फिट है। इस साइट पर आप चाहें, तो कितने भी ऐप्लिकेशन बना सकते हैं। इसमें आपको डिवेलपर चार्ज या पब्लिशिंग कॉस्ट नहीं देनी होगी। बिल्ट-इन विजार्ड, ऐप्लिकेशन बनाने में आपकी मदद करेगा। यह ऐप्लिकेशन टाइप चुनने और ऑप्शंस (बैकग्राउंड, कलर, सेक्शन, पेजों की संख्या) में किसी एक को चुनने जितना आसान है। एक बार प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप ऐप्लिकेशन सबमिट कर सकते हैं। आपका ऐप्लिकेशन मार्केट क्वॉलिटी स्टैंडर्ड के मुताबिक है और यह अच्छी तरह काम करेगा या नहीं, ऐप्सबार टीम इसकी भी जांच करती है। 

Buzztouch.com
यह साइट ऐप्लिकेशन प्रोसेस के बारे में जानकारी देती है। साइट में आपको ऐप्लिकेशन तैयार करने के फेज़ और मुश्किल चीजों को भी समझाया जाता है। साइट में आप आईओएस और ऐंड्रॉयड ऐप्लिकेशन डिवेलप कर सकते हैं। ऐप्लिकेशन तैयार करने का यह तरीका अडवांस्ड यूजर्स को पसंद आता है। आप ऑनलाइन कंट्रोल पैनल से शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपको इसके लिए पर्सनल कंप्यूटर पर सोर्स कोड डाउनलोड करना होगा। आईओएस के लिए यूज फ्री सॉफ्टवेयर एक्सकोड या ऐंड्रॉयड के लिए एक्लीपस भी डाउनलोड करना होगा, ताकि ऐप्लिकेशन चल सके। ऐप्लिकेशन तैयार करने के लिए किसी कोडिंग नॉलेज की जरूरत नहीं होगी। यह साइट आपको सभी लिंक भी मुहैया कराएगा।

Andromo.com
यह साइट भी ऐप्लिकेशन तैयार करने में मदद करती है। इसमें विडियो, इंटर-ऐक्टिव मैप्स, फोटो गैलरी, म्यूजिक प्लेयर या आरएसएस न्यूज/फीड जैसे फीचर्स हो सकते हैं। आप इस साइट में जो ऐप्लिकेशन फ्री में तैयार करेंगे, उसमें बैनर ऐड होंगे। वहीं अगर आप ऐप्लिकेशन ऐड फ्री रखना चाहते हैं, तो 99 डॉलर (6,040 रुपए) देने होंगे। अगर आप ऐसा करते हैं, तो ऐप्स को बेच भी सकते हैं।

Monk.ee
इस साइट पर आप सोशल नेटवर्किंग ऐप्लिकेशन तैयार कर सकते हैं और दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। फ्री पैकेज में आप फोटो, विडियो शेयरिंग, चैट रूम, ट्विटर, कम्यूनिटी रूम जैसे पहले से तय टेम्पलेट्स पर ही ऐप्लिकेशन तैयार कर सकते हैं।

Appinventor.mit.edu
यह ऐंड्रॉयड प्लैटफार्म के लिए है। आप अपने गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करके इसमें लॉग-इन कर सकते हैं। इसमें आपको दूसरी साइट्स की तुलना में ज्यादा फीचर मिलेंगे। आप इस साइट में स्क्रीन ऐड कर सकते हैं, ऐनिमेशन सेट कर सकते हैं और सोशल नेटवर्क कनेक्टिविटी कर सकते हैं।
Read more »

Gmail पर गलत ईमेल भेज दिया? ऐसे रोकिए

कितनी ही बार हम ईमेल भेज देते हैं और उसके बाद जाकर याद आता है कि उसमें कुछ गड़बड़ हो गई या किसी की जगह किसी और को ईमेल भेज दिया। ऐसे वक्त ख्याल आता है कि काश ऐसा हो सकता कि हम गलत ईमेल को रोक सकते। जीमेल में आप ऐसा कर सकते हैं। हालांकि, बहुत लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। जीमेल यूजर्स ईमेल भेजने के कुछ समय तक अपने मेल को रोक सकते हैं। बस सेटिंग्स में जाकर इस फीचर को ऐक्टिवेट करने की जरूरत है। आगे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें और गलत मेल भेजे जाने से रोकें...

जीमेल खोलिए। अपनी स्क्रीन में दाईं तरफ ऊपर बने गियर बटन को क्लिक करें। यह गियर बटन आपकी गूगल प्लस प्रोफाइल इमेज के ठीक नीचे दिखाई देता है। इसके ड्रॉपडाउन मेन्यू में से सेटिंग्स चुनिए।
अब आपके सामने कई सारे टैब्ड ऑप्शन होंगे। इनमें से 'Labs' को चुनें और नीचे तक स्क्रॉल करें।
नीचे से तीसरे नंबर पर आपके पास 'Undo Send' का ऑप्शन आएगा। इसे इनेबल कर लें।
दाईं तरफ से स्क्रीन नीचे की ओर स्क्रॉल करें और सेव चेंजेस बटन पर क्लिक करें। लेकिन प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है, बाकी है...

सेव चेंजेस पर क्लिक करने के बाद, आप इनबॉक्स पर फिर से पहुंच जाएंगे। पहला स्टेप दोहराएं और सेटिंग्स के ऑप्शन पर जाएं।

आपके सामने डिफॉल्ट 'जनरल' टैब खुलेगा। टैब में नीचे स्क्रॉल करें और लगभग बीच में आपको 'Undo Send' का ऑप्शन मिलेगा। इसपर टिक मार्क लगा होगा जिससे पता चलता है कि आपका पहला ऑप्शन सेव है। इस टिक मार्क के ठीक नीचे आप खुद चुन सकते हैं कि एक भेजे गए मेल को रोकने के लिए 5 सेकंड से लेकर 30 सेकंड तक कितना समय चाहिए।

एक बार आपने अपना समय चुन लिया हो, तो नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और 'सेव चेंजेस' क्लिक करें। अब आप ऊपर तय किए गए समय तक अपना मेल रोक सकते हैं।
Read more »

इन वेबसाइट्स की मदद से खुद बनाइए Apps( how to make Android apps)

अगर आप ऐप्लिकेशन (ऐप्स) डिवेलप करना चाहते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि इसे कैसे किया जाए, तो कुछ वेबसाइट्स इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।

Appsbar.com
यह ऐप्स बनाने की शुरुआत करने का अच्छा प्लैटफॉर्म है। यह फ्री साइट है। आप इसमें एचटीएमएल 5 ऐप्लिकेशन बना सकते हैं, जो लगभग हर मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए फिट है। इस साइट पर आप चाहें, तो कितने भी ऐप्लिकेशन बना सकते हैं। इसमें आपको डिवेलपर चार्ज या पब्लिशिंग कॉस्ट नहीं देनी होगी। बिल्ट-इन विजार्ड, ऐप्लिकेशन बनाने में आपकी मदद करेगा। यह ऐप्लिकेशन टाइप चुनने और ऑप्शंस (बैकग्राउंड, कलर, सेक्शन, पेजों की संख्या) में किसी एक को चुनने जितना आसान है। एक बार प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप ऐप्लिकेशन सबमिट कर सकते हैं। आपका ऐप्लिकेशन मार्केट क्वॉलिटी स्टैंडर्ड के मुताबिक है और यह अच्छी तरह काम करेगा या नहीं, ऐप्सबार टीम इसकी भी जांच करती है।

Buzztouch.com
यह साइट ऐप्लिकेशन प्रोसेस के बारे में जानकारी देती है। साइट में आपको ऐप्लिकेशन तैयार करने के फेज़ और मुश्किल चीजों को भी समझाया जाता है। साइट में आप आईओएस और ऐंड्रॉयड ऐप्लिकेशन डिवेलप कर सकते हैं। ऐप्लिकेशन तैयार करने का यह तरीका अडवांस्ड यूजर्स को पसंद आता है। आप ऑनलाइन कंट्रोल पैनल से शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपको इसके लिए पर्सनल कंप्यूटर पर सोर्स कोड डाउनलोड करना होगा। आईओएस के लिए यूज फ्री सॉफ्टवेयर एक्सकोड या ऐंड्रॉयड के लिए एक्लीपस भी डाउनलोड करना होगा, ताकि ऐप्लिकेशन चल सके। ऐप्लिकेशन तैयार करने के लिए किसी कोडिंग नॉलेज की जरूरत नहीं होगी। यह साइट आपको सभी लिंक भी मुहैया कराएगा।

Andromo.com
यह साइट भी ऐप्लिकेशन तैयार करने में मदद करती है। इसमें विडियो, इंटर-ऐक्टिव मैप्स, फोटो गैलरी, म्यूजिक प्लेयर या आरएसएस न्यूज/फीड जैसे फीचर्स हो सकते हैं। आप इस साइट में जो ऐप्लिकेशन फ्री में तैयार करेंगे, उसमें बैनर ऐड होंगे। वहीं अगर आप ऐप्लिकेशन ऐड फ्री रखना चाहते हैं, तो 99 डॉलर (6,040 रुपए) देने होंगे। अगर आप ऐसा करते हैं, तो ऐप्स को बेच भी सकते हैं।

Monk.ee
इस साइट पर आप सोशल नेटवर्किंग ऐप्लिकेशन तैयार कर सकते हैं और दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। फ्री पैकेज में आप फोटो, विडियो शेयरिंग, चैट रूम, ट्विटर, कम्यूनिटी रूम जैसे पहले से तय टेम्पलेट्स पर ही ऐप्लिकेशन तैयार कर सकते हैं।

Appinventor.mit.edu
यह ऐंड्रॉयड प्लैटफार्म के लिए है। आप अपने गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करके इसमें लॉग-इन कर सकते हैं। इसमें आपको दूसरी साइट्स की तुलना में ज्यादा फीचर मिलेंगे। आप इस साइट में स्क्रीन ऐड कर सकते हैं, ऐनिमेशन सेट कर सकते हैं और सोशल नेटवर्क कनेक्टिविटी कर सकते हैं।

Read more »

इंटरनेट पर कैसे share करें large files

अधिकतर लोगों को इंटरनेट पर बड़ी फाइल शेयर करना मुश्किल काम लगता है। फिल्म और बड़े डाक्युमेंट्स जैसी हेवी फाइल इंटरनेट पर शेयर करने में दिक्कत आती है। इस प्रॉब्लम से पार पाने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं करण बजाज। आगे क्लिक करिए...

Bayfiles.net
इस साइट पर आपकी अपलोडेड फाइल्स कितनी बार भी डाउनलोड करने की सुविधा है। इस पर 5GB तक की फाइल शेयर की जा सकती है। 30 दिन की इनऐक्टिविटी के बाद साइट आपकी फाइल हटा देती है।

Filedropper.com
इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इस साइट पर आपको किसी साइन-अप की जरूरत नहीं पड़ती और आप 5GB तक की फाइल्स अपलोड कर सकते हैं।

Slingfile.com
इस साइट में बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते लेकिन इसकी सर्विस आपको 50GB तक की फ्री अपलोडिंग की सुविधा देती है। इससे आप एक बार में कई फाइल्स भी अपलोड कर सकते हैं। फाइल्स 180 दिन की इनएक्टिविटी के बाद ही साइट से डिलीट होती हैं। अपलोडेड फाइल्स को जितना चाहें उतनी बार डाउनलोड करने की सुविधा भी है।

Yourfilelink.com
इस साइट के लिए भी साइन-अप करने की जरूरत नहीं पड़ती। आप 5 GB की फाइल्स अनलिमिचेड डाउनलोड की सुविधा के साथ शेयर कर सकते हैं। वैसे यह किसी फाइल को 15 दिन के बाद डिलीट कर देता है।

Filewire.me
यह वेबसाइट फाइल्स स्टोर करने के लिए ट्रांसफर करने की सुविधा देती है। आप बिना रजिस्टर किए 5GB जबकि फ्री अकांउट से 30 GB तक फाइल शेयर कर सकते हैं। फाइल्स 24 घंटे में ही हटा दी जाती हैं। आपको एक अलग आईडी दी जाती है जिसके जरिए दूसरे शेयर की गई फाइल्स डाउनलोड कर सकते हैं।

www.pipe.com
नाम के नए फ्री ऐप के जरिए आप अपने ऑनलाइन दोस्त से 1GB तक की फाइल शेयर कर सकते हैं। साथ ही ऑफलाइन दोस्तों के लिए आप 100MB तक की फाइल पाइप के क्लाउड स्टोरेज में सेव कर सकते हैं।

स्काइप के जरिए
स्काइप मेसेंजर पर बातचीत और वीडियो चैटिंग के अलावा इंस्टैंट मेसेज के जरिए फाइल्स भी शेयर की जा सकती हैं। इसके जरिए एक बार में 100MB तक की फाइल भेजी जा सकती है।

पर्सनल क्लाउड स्पेस
आप गूगल ड्राइव, ड्रॉपबॉक्स, बॉक्सडॉटनेट या स्काईड्राइव जैसी क्लाउड स्टोरेड साइट्स के जरिए भी चीजें शेयर कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको फाइल या फोल्डर सेलेक्ट कर उसका ईमेल पता बताना होगा जिससे आप ये फाइल्स शेयर करना चाहते हैं।

नेटवर्क ड्राइव
WD मायबुक लाइव और सीगेट गोफ्लेक्स होम जैसे नेटवर्क ड्राइव डेटा बैकअप के साथ-साथ इंटरनेट पर फाइल्स ऐक्सेस करने के भी अच्छे ऑप्शन हैं। इसके लिए आप जिन फाइल्स को शेयर करना चाहते हैं, उनकी सेटिंग्स के जरिए उन्हें इंटरनेट पर ऐक्सेसिबल कर दें। फिर इन फाइल्स के लिंक और लॉग-इन डिटेल्स शेयर कर सकते हैं।
Read more »

इन Tools के जरिए Computer से मैनेज करें Android डिवाइस

ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन पर पड़े इतने सारे कॉन्टैक्ट, मेसेज और फाइलों को मैनेज करना काफी मुश्किल हो जाता है। जानिए कुछ फ्री टूल्स के बारे में, जिनके जरिए ऐंड्रॉयड को मैनेज करना बाएं हाथ का खेल बन जाएगा।
अगर अपने ऐंड्रॉयड डिवाइस को पीसी के जरिए मैनेज करना हो, तो एयरड्रॉयड-2 एक बेहतरीन ऐप है। भले ही आपका पीसी और स्मार्टफोन एक ही वाई-फाई नेटवर्क पर न हों, फिर भी आप ब्राउडर विंडो के जरिए अपने फोन को ऐक्सेस कर सकते हैं।
इसके जरिए आप आप SMS पढ़ और सेंड कर सकते हैं, इनकमिंग कॉल्स को रिजेक्ट कर सकते हैं, कॉन्टैक्ट्स को मैनेज कर सकते हैं, फाइल्स ट्रांसफर कर सकते हैं, ऐप इंस्टॉल और रिमूव कर सकते हैं, रिंगटोन बना सकते हैं और यहां तक कि अपने फोन को ढूंढ भी सकते हैं।
यही नहीं, आप अपने फोन के फ्रंट या रियर कैमरा की मदद से दूर बैठे लाइव फीड भी देख सकते हैं। इसके लिए न तो आपको अपने पीसी पर कोई ड्राइवर इंस्टॉल करने होंगे और न ही केबल कनेक्ट करनी होगी। 

2. Mobogenie
मोबोजीन सिर्फ विंडोज के लिए ही उपलब्ध है। इसका यूजर इंटरफेस काफी अच्छा है और आइकन भी बड़े हैं। इससे आप अपने फोन की स्टोरेज को ऐक्सेस करके मीडिया और फाइल्स को मैनेज कर सकते हैं। कॉन्टैक्टस और एसएमएस को भी मैनेज किया जा सकता है। आप कई सारे लोगों को फोन से पीसी के जरिए ही मेसेज भेज सकते हैं।
ऐप मैनेजर से आप से अपने डेस्कटॉप इंटरनेट कनेक्शन से गूगल प्ले से ऐप डाउनलोज करके फोन पर इंस्टॉल कर सकते हैं। इससे मोबाइल का डेटा चार्ज कम होगा। आप अपने पूरे ऐंड्रॉयड फोन का बैकअप पीसी पर ले सकते हैं, जिससे सॉफ्टवेयर में कोई दिक्कत होने या नए डिवाइस पर स्विच करने में मदद मिलती है। 

3. Moborobo
मोबोरोबो ऐंड्रॉयड और iOS दोनों तरह के डिवाइसेज को मैनेज कर सकता है। इसके जरिए आप आप अपने ऐंड्रॉयड डिवाइस में मौजूद कुल कॉन्टैक्ट्स, SMS और ऐप के नंबर देख सकते हैं। साथ ही मेन विंडो में फोन पर मौजूद मल्टि-मीडिया फाइल्स को भी देखा जा सकता है। बाकी बची बैटरी और स्टोरेज के बारे में भी इंडिकेशन मिल जाती है। आप पीसी के जरिए ही अपने डिवाइस का स्क्रीनशॉट लेकर उसे डेस्कटॉप पर सेव कर सकते हैं।
इसके जरिए आप SMS रीड और सेंड कर सकते हैं, ऐप रिमूव और इंस्टॉल कर सकते हैं और एक साथ कई डिवाइसेज के बीच डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। बैकअप फीचर भी है। 

4. MOBILedit! Lite
इस टूल का फ्री (लाइट) वर्ज़न लिमिटेड है और इसमें कुछ बेसिक फंक्शन ही परफॉर्म किए जा सकते हैं। आप केबल, वाई-फाई या ब्लूटूथ के जरिए अपने फोन को कनेक्ट कर सकते हैं।
इस मैनेजर से आप अपने डिवाइस की डीटेल्स देख सकते हैं, SMS रीड और सेंड कर सकते हैं, अपडेट इंस्टॉल कर सकते हैं और फाइल्स ट्रांस्फर कर सकते हैं।
पेड वर्जन से आप मोबाइल से डुप्लिकेट कॉन्टैक्ट्स हटा सकते हैं। यह अपने आप ही फोन का बैकअप भी ले लेता है। 

5. SnapPea
यह उन चुनिंदा मैनेजर्स में से है, जो विंडोज़ और मैक दोनों को सपोर्ट करता है। इसके कुछ ब्राउजर बेस्ड वर्जन भी हैं, जो AirDroid की तरह काम करते हैं।
आप इस ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करके वाई-फाई के जरिए अपने कंप्यूटर की ब्राउजर विंडो से फोन को ऐक्सेस कर सकते हैं। इससे आप ऐप इंस्टॉल और रिमूव कर सकते हैं, कॉन्टैक्ट एडिट कर सकते हैं, मेसेज सेंड/रिसीव कर सकते हैं और फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं।
इसमें आईट्यून लाइब्रेरी से म्यूजिक इंपोर्ट करके सिंक करने की सुविधा भी मिलती है।

6. QtADB
यह ओपन सोर्स ऐंड्रॉयड मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर विंडोज, मैक और लिनक्स के लिए उपलब्ध है। इसका इंटरफेस बेहद बेसिक है, लेकिन इसके फीचर दूसरे टूल्स जैसे ही हैं।
कॉन्टैक्ट मैनेजमेंट, SMS रीड/सेंड करना, स्क्रीनशॉल टेना, डेटा ट्रांसफर और ऐप मैनेड करने जैसे कई कामों को अंजाम दिया जा सकता है।
जो बात इसे बाकियों से अलग करती है, वो यह कि इसके जरिए आप कनेक्ट किए गए ऐंड्रॉयड की रिकवरी के लिए कस्टम रोम को वाइव, रूट और लोड कर सकते हैं।
7. pocket.do
अगर आपको लगता है कि AirDroid थोड़ा मुश्किल है तो इसे यूज कीजिए।
यह भी ब्राउजर विंडो पर काम करता है और इसके लिए फोन और पीसी के एक ही वाई-फाई नेटवर्क पर होने की जरूरत नहीं है। इसमें गूगल या फेसबुक अकाउंट्स के जरिए डिवाइस को कनेक्ट करने का ऑप्शन भी है। या फिर ब्राउजर में दिए गए QR कोड को भी यूज किया जा सकता है, मगर इसके लिए अलग से बारकोड स्कैनर ऐप इंस्टॉल करना पड़ेगा।
एक बार कनेक्ट हो जाने के बाद आप कॉन्टैक्ट मैनेज कर सककते हैं, SMS सेंड/रिसीव कर सकते हैं और फोटो ट्रांसफर कर सककते हैं। इससे आप मैप में अपने डिवाइस को लोकेट कर सकते हैं और लॉक भी कर सकते हैं। मोबाइल के रियर कैमरा से लाइव फीड भी देखी जा सकती है। 

9. Teamviewer
पॉप्युलर रिमोट सपोर्ट सॉफ्टवेयर टीमव्यूअर सैमसंग ऐंड्रॉयड फोन्स को भी सपोर्ट करकता है।
इसके लिए सबसे पहले पीसी में टीम व्यूअर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना होगा। ऐंड्रॉइड डिवाइस में टीम व्यूअर क्विक सपोर्ट ऐप (TeamViewer quick support)से आप अपने सैमसंग डिवाइस को रिमोटली ऐक्सेस कर सकते हैं।
Read more »
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...