2. Malwarebytes
अगर आपको अपने कंप्यूटर में वायरस, स्पाइवेयर या किसी दूसरी किस्म की सिक्यॉरिटी समस्या के मौजूद होने का अंदेशा है, तो यह छोटा-सा टूल उसे दूर कर सकता है। अगर ऐसा नहीं भी है, तो इसे इन्स्टॉल करके आप भविष्य में वायरस, स्पाइवेयर या कीलॉगर जैसे खतरों से अपने कंप्यूटर को बचा सकते हैं। आकार में छोटा यह एक बहुत ही मजबूत सिक्यॉरिटी प्रोग्राम है, जो फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। अगर आपके सिस्टम में वायरस का इन्फेक्शन हो चुका है तो इसे किसी दूसरे सुरक्षित कंप्यूटर में डाउनलोड करें। इसके बाद इन्स्टॉलेशन फाइल को पेन ड्राइव में कॉपी कर लें और वहीं से डबल क्लिक करके इसे चलाएं। यह आपके सिस्टम में मौजूद मेलवेयर्स (नुकसानदेह सॉफ्टवेयर) का सफाया कर देगा। कई बार मेलवेयर प्रोग्राम इसे पहचानकर डिलीट करने की कोशिश भी कर सकते हैं, इसलिए सावधानी के तौर पर इसकी फाइल का नाम mbam.exe से बदलकर अपनी पसंद का कोई भी नाम कर लें। उसके बाद ही इसे चलाएं।
डाउनलोड पता: malwarebytes.org
No comments:
Post a Comment